पीवी रामाशस्त्री बनें UP के ADG कानून-व्‍यवस्‍था, सरकार ने किया छह वरिष्‍ठ IPS अधिकारियों का ट्रांसफर

एडीजी कानून-व्यवस्था
पीवी रामाशास्त्री एडीजी कानून-व्यवस्था।

आरयू ब्‍यूरो, लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने शुक्रवार सुबह छह आइपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। इसमें आनंद कुमार को डीजी कानून-व्यवस्था से हटाकर डीजी कारागार प्रशासन बना दिया गया। वहीं पीवी रामाशास्त्री को अब एडीजी कानून-व्यवस्था बनाया गया है। पहले वे एडीजी वाराणसी जोन थे।

माना जा रहा है कि 12 जून को मुख्यमंत्री के साथ हुई हाई लेवल मीटिंग के बाद यह निर्णय लिया गया है। चर्चा यह भी है कि एडीजी लॉ एंड आर्डर आनंद कुमार और डीजीपी ओपी सिंह की आपस में खींचतान रहती थी और डीजीपी ने आनंद कुमार को हटाने के लिए मुख्यमंत्री से पहले भी सिफारिश की थी। इसके साथ ही पुलिस विभाग में आज कुल वरिष्‍ठ आइपीएस अधिकारियों के तबादले किए गए।

यह भी पढ़ें- 25 IPS के बाद 17 IAS अफसरों का ट्रांसफर, इन दो मंडल व सात जिलों समेत शिक्षा विभाग में नए अधिकारियों को मिली तैनाती

इसी तरह ब्रज भूषण जो पहले एडीजी सर्तकता लखनऊ थे, उन्हें एडीजी वाराणसी जोन नियुक्‍त किया गया है। दीपेश जुनेजा को एडीजी सुरक्षा बनाया गया है। इससे पहले वे एडीजी उत्‍तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड थे। विजय कुमार को अब एडीजी यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के पद पर तैनात किया गया है। पहले वे एडीजी सुरक्षा थे। चंद्र प्रकाश को एडीजी नियम एवं ग्रंथ बनाया गया है। पहले वे एडीजी कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवाएं पद पर नियुक्‍त थे।

यह भी पढ़ें- कानून-व्यवस्था की समीक्षा बैठक: महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों से नाराज CM योगी, अफसरों को दिए ये निर्देश

मालूम हो कि सूबे की कानून-व्यवस्था और जेलों के वीडियो वायरल होने से सरकार की लगातार किरकिरी हो रही थी। इस पर लगाम लगाने के लिए सरकार की ओर से समय-समय पर निर्देश भी जारी किए गए, लेकिन कोई खास फर्क नहीं पड़ा। इसीलिए मुख्यमंत्री ने 12 जून को कानून व्यवस्था की समीक्षा की थी और अधिकारियों को निर्देश भी जारी किए थे।

यह भी पढ़ें- राज्यसभा सदस्य व पत्रकार राजनाथ सिंह सूर्य का निधन, मुख्यमंत्री समेत इन लोगों ने जताया शोक