राफेल डील पर घिरी मोदी सरकार के बीच वायु सेना प्रमुख ने कहा, राफेल से मजबूत होगी एयर फोर्स

वायु सेना प्रमुख

आरयू वेब टीम। 

राफेल डील में बड़े घोटाले का आरोप लगाकर जहां कांग्रेस, आम आदमी पार्टी समेत दूसरे विपक्षी दल मोदी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोले हुए है। वहीं बुधवार को पहली बार राफेल विमान पर वायु सेना की ओर से पक्ष रखा गया है।

राफेल विवाद पर वायु सेना प्रमुख एयरचीफ मार्शल बीएस धनोआ ने राफेल की खूबियां गिनवाई है। एयर फोर्स चीफ ने बुधवार को दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि केंद्र सरकार आज हमें राफेल लड़ाकू विमान मुहैया करवा रही है। इन विमानों के जरिए हम आज की मुश्किलों का सामना कर पाएंगे।

यह भी पढ़ें- राफेल डील के विरोध में कांग्रेस ने निकाली पदयात्रा, पुलिस से नोकझोंक, राजबब्‍बर ने बोला हमला

उन्होंने ये भी कहा कि आज दुनिया में बहुत कम ऐसे देश हैं जो हमारी तरह की दिक्कतों का सामना कर रहे हैं। हमारे दोनों तरफ परमाणु ताकत रखने वाले देश हैं।

यह भी पढ़ें- रॉफेल डील: आप कार्यकर्ताओं ने मांगी भीख, कहा खाओ और खाने दो की नीति पर चल रही मोदी सरकार

वायु सेना प्रमुख ने कहा कि भारत के पड़ोसी निष्क्रिय नहीं बैठे हैं और चीन जैसे देश अपनी वायु सेना का आधुनिकीकरण कर रहे हैं। ‘‘भारतीय वायु सेना के बल की संरचना, 2035’’ पर एक संगोष्ठी में धनोआ ने आगे कहा कि सरकार भारतीय वायु सेना की क्षमताएं बढ़ाने के लिए राफेल लड़ाकू विमान और एस-400 मिसाइल  खरीद रही है। उन्होंने राफेल विमान के केवल दो बेड़ों की खरीद को उचित बताते हुए कहा कि इस तरह के खरीद के उदाहरण पहले भी रहे हैं।

यह भी पढ़ें- राफेल डील मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, अगले हफ्ते होगी सुनवाई

धनोआ ने कहा कि आज हमारे पास कुल 31 दस्ते हैं, लेकिन 42 दस्तों की आवश्यकता होती है। यदि 42 दस्तें भी होते हैं तो भी दोनों तरफ की जंग लड़ना आसान नहीं होगा। वो इतने पर ही नहीं रुके उन्‍होंने कहा कि आज हमारे पास कई तरह के हथियारों की कमी है। इन मुश्किलों को देखा जाए तो हम अपने पड़ोसियों के आगे मुश्किल से ही खड़े हो पाएंगे।

यह भी पढ़ें- विधानसभा में प्रदर्शन कर कांग्रेस ने राफेल डील को बताया घोटाले की झील