महंगाई के खिलाफ कांग्रेस की ‘हल्‍ला बोल’ रैली में राहुल का PM मोदी पर हमला, “बढ़ रही नफरत, कमजोर हो रहा देश, BJP-RSS के नेता बना रहें डर का माहौल”

हल्‍ला बोल रैली
हल्‍ला बोल रैली को संबोधित करते राहुल गांधी।

आरयू वेब टीम। देश में लगातार बढ़ती महंगाई के खिलाफ दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित कांग्रेस की हल्ला बोल रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जिसको डर होता है, उसके अंदर नफरत पैदा होती है। आज देश में नफरत बढ़ती जा रही है। हिंदुस्तान में डर बढ़ता जा रहा है। आज देश में भविष्य का डर है, महंगाई और बेरोजगारी का डर है। नफरत से देश कमजोर होता है। भाजपा और आरएसएस के नेता देश को बांट रहे हैं और जान-बूझकर देश में भय का माहौल बनाया जा रहा है।

राहुल गांधी ने कांग्रेस नेता-कार्यकर्ता व आम लोगों की भीड़ को संबोधित करते हुए आगे कहा कि मोदी सरकार में केवल दो उद्योपति फायदा उठा रहे हैं। आपके भय और नफरत का फायदा इन्हीं के हाथों में जा रहा है। पिछले आठ साल में किसी और को कोई फायदा नहीं हुआ। तेल, एयरपोर्ट, मोबाइल का पूरा सेक्टर इन्हीं दोनों उद्योगपतियों को दिया जा रहा है।

मीडिया हमारा नहीं…

पत्रकारों की भूमिका पर सवाल उठाते राहुल ने कहा कि मीडिया देश के लोगों को डराती है। मीडिया हमारा नहीं है। अब सिर्फ़ एक ही रास्ता बचा है कि हमें सीधा जनता के बीच जाना पड़ेगा।

हर हिंदुस्तानी को बचाना होगा देश 

इस दौरान राहुल ने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि मुझे 55 घंटे ईडी के सामने बैठाया। आप 55 घंटे पूछताछ करो या 500 घंटे, इससे मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता। आज देश को बचाने का काम हर हिंदुस्तानी को करना होगा। अगर आज हम खड़े नहीं हुए तो फिर ये देश नहीं बचेगा। नरेंद्र मोदी कि विचाधारा कहती है कि देश को बांटना है और फायदा चुने हुए कुछ लोगों को देना है। हमारी विचार धारा कहती है कि देश के किसान, युवा और गरीब को फायदा हो। यूपीए के समय में और आज के समय में क्या फर्क है?

आरयू वेब टीम- अग्निपथ योजना को राहुल गांधी ने बताया मोदी सरकार का नया धोखा

मोदी सरकार में केवल दो उद्योपति उठा रहे हैं। आपके डर और नफरत का फायदा इन्हीं के हाथों में जा रहा है। बीते आठ साल में किसी और को कोई फायदा नहीं हुआ। तेल, एयरपोर्ट, मोबाइल का पूरा सेक्टर इन्हीं दोनों उद्योगपतियों को दिया जा रहा है। कृषि कानूनों उद्योगपतियों के लिए लाए गए थे, लेकिन किसानों की ताकत ने इन कानूनों को वापस लेने पर मजबूर कर दिया।

इतना ही नही हिंदुस्तान में आम नागरिक मुश्किल में हैं। जीएसटी ने छोटे कारोबारियों को खत्म कर दिया और रोजगार इन्हीं से मिलता है। आप पूछते हैं कांग्रेस ने क्या किया। मैं बताता हूं कि 70 साल में कांग्रेस ने ऐसी महंगाई कभी नहीं दिखाई।

यह भी पढ़ें- राजीव गांधी की जयंती पर पिता को याद कर राहुल ने कहा, आपने देश के लिए जो सपना देखा उसे पूरा करने का हमेशा करूंगा प्रयास