कांग्रेस के 134वें स्थापना दिवस पर राहुल ने फहराया झंडा, मनमोहन सिंह के साथ केक काटकर मनाया जश्‍न

स्थापना दिवस
झंडा फहराते राहुल गांधी।

आरयू वेब टीम। 

कांग्रेस के 134वें स्थापना दिवस के मौके पर शुक्रवार को पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी ने पार्टी मुख्‍यालय पर झंडा फहराने के बाद केक काटकर स्‍थापना दिवस का जश्‍न मनाया। इस दौरान राहुल के साथ पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के साथ ही पार्टी के वरिष्‍ठ सदस्‍य भी मौजूद रहे।

स्थापना दिवस कार्यक्रम के मौके पर पार्टी के कोषाध्यक्ष अहमद पटेल, वरिष्ठ नेता मोतीलाल वोरा, संगठन महासचिव अशोक गहलोत तथा कई अन्य नेता एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। राहुल गांधी और मनमोहन सिंह ने संयुक्‍त रूप से आज स्थापना दिवस का जश्‍न मनाने के लिए केक काटा।

यह भी पढ़ें- कांग्रेस के प्रदर्शन पर बोले राहुल, भाजपा को आज हराया है, 2019 में भी हराएंगे

इस अवसर पर कांग्रेस ने सोशल मीडिया के मध्‍यम से ट्‌वीट करके अपनी पार्टी का लक्ष्य बताते हुए कहा कि पिछले 134 साल से कांग्रेस पार्टी न्याय, समानता, अहिंसा, एकता और स्वतंत्रता के लिए खड़ी है। हम मूल्यों की राजनीति करते हैं और हमेशा देश और जनता के हित के लिए काम करते हैं।

यह भी पढ़ें- MP का सीएम बनते ही कमलनाथ ने पूरा किया राहुल का वादा, माफ हुआ किसानों का दो लाख रुपये तक का कर्ज

वहीं कार्यक्रम के बाद कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता अहमद पटेल ने ट्वीट कर कहा, ”133 साल पहले आज ही के दिन दुनिया का सबसे बड़ा जनांदोलन शुरू हुआ था। इसके बाद से यह आंदोलन राष्ट्र निर्माण के प्रति खुद को समर्पित रखे हुए है।” उन्होंने कहा, ”इतिहास गवाह है कि जिन्होंने भी इस आंदोलन को खत्म करने की कोशिश की वे खुद इतिहास बन गए। यह आंदोलन कांग्रेस है।

यह भी पढ़ें- राफेल डील को लेकर राहुल का पलटवार, चौकीदार चोर है, साबित करके रहेंगे हम