राज्यपाल आनंदीबेन व CM योगी ने दी प्रदेशवासियों को विजयादशमी की शुभकामनाएं

विजयादशमी शुभकामनाएं

आरयू ब्यूरो, लखनऊ। यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विजयादशमी (दशहरा) के अवसर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी। राज्यपाल ने बधाई देते हुए समाज में भाईचारा, नैतिकता और आदर्श की उत्तरोत्तर वृद्धि के साथ सबके सुख-समृद्धि की कामना की है।

राज्यपाल ने अपने बधाई सन्देश में कहा कि यह त्यौहार हमें अधर्म के विरुद्ध संघर्ष और सदाचार का दृढ़ता से पालन का आचरण सिखाता है। यह नैतिकता, अच्छाई और सदाचार के मार्ग पर चलने के लिये प्रेरित करता है। उन्होंने कहा कि विजयादशमी पर्व को सभी लोगों को आपसी प्रेम,परम्परागत श्रद्धाभाव एवं हर्षाल्लास के साथ और सौहार्द से मनाते हुये समाज में व्याप्त बुराईयों एवं कुरीतियों का परित्याग करना चाहिए।

सीएम योगी ने कहा कि विजयादशमी (दशहरा) पर्व के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। विजयादशमी का पर्व अधर्म पर धर्म, बुराई पर अच्छाई और असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है। इस दिन भगवान श्रीराम ने रावण का संहार किया था। सम्पूर्ण भारत में यह पर्व परम्परागत श्रद्धाभाव एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है।

यह भी पढ़ें- CM योगी का अफसरों को निर्देश, दीपावली पर सभी क्षेत्रों को दी जाए 24 घंटे बिजल

मालूम हो कि राजभवन में पिछले नौ दिनों से नवरात्रि के अवसर पर भव्य समारोह के साथ गरबा का आयोजन किया गया था। जिसमें बड़े स्तर पर राजभवन के अधिकारिय, कर्मचारी, अध्यासित परिवारों के साथ-साथ जनप्रधिनिधियों, प्रदेश सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों व उनके परिवार के सदस्यों तथा विशिष्‍ट अतिथियों ने बड़ी संख्या में राजभवन पहुंचकर देवी आराधना और गरबा में प्रतिभाग किया।

यह भी पढ़ें- यूपी में दशहरे बाद करवट लेगा मौसम, दिन में भी लगेगी ठंड