यूपी में दशहरे बाद करवट लेगा मौसम, दिन में भी लगेगी ठंड

मौसम
फाइल फोटो।

आरयू ब्यूरो, लखनऊ। उत्तर प्रदेश में ठंडक ने दस्तक देनी शुरू कर दी है, पिछले कुछ दिनों से देर शाम और सुबह के समय में तापमान में गिरावट देखने को मिल रही, जबकि अगले कुछ दिनों में तापमान में तेजी से गिरावट की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के चलते सोमवार को बादलों की आवाजाही बढ़ जाने की उम्मीद है। हालांकि इसके बाद बादल छंटने लगेंगे।

यूपी मौसम विज्ञान विभाग ने संभावना जताई है कि आने वाले तीन दिन में मौसम शुष्क ही रहेगा। 23 अक्टूबर तक तापमान में भारी गिरावट महसूस की जा सकेगी। वातावरण में नमी बढ़ने के कारण लोगों को ठंड लगेगी। रविवार रात को हल्की ठंड पड़ सकती है। सुबह और रात में आसमान में हल्के बादलों का असर दिख सकता है और ओस गिरने पर तापमान गिरेगा।

यह भी पढ़ें- लखनऊ में अचानक बारिश ने बदला मौसम का मिजाज, वर्ल्ड कप मैच में भी आई बाधा

विशेषज्ञों की माने तो पश्चिम विक्षोभ के समाप्त होते ही तापमान में गिरावट आना शुरू होगी और ठंड बढ़ेगी। अक्टूबर अंत तक रात में कोहरा और सुबह ओस की बूंदे दिखने लगेंगी। लखनऊ में दशहरा के दौरान आसमान के पूरी तरह से साफ रहने वाला हैं और दिन में धूप निकलेगी, हालांकि रात के समय ठंडक रह सकती है। वहीं वाराणसी से गोरखपुर तक के मौसम शुष्कता बनी रहेगी। जिसका असर पूर्वांचल जिलों में साफ देखने को मिलने वाला है। पूर्वांचल के तमाम जिलों में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

यह भी पढ़ें- मौसम विभाग का यूपी में आंधी संग बारिश का अलर्ट जारी