राष्ट्रपति पुतिन के साथ द्विपक्षीय वार्ता में बोले PM मोदी, हम शांति के पक्षधर

द्विपक्षीय वार्ता
बैठक में मौजूद पीएम मोदी साथ में राष्ट्रपति पुतिन।

आरयू वेब टीम। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ हैदराबाद हाउस में बैठक की। इस द्विपक्षीय वार्ता में पीएम मोदी ने रूस-यूक्रेन संघर्ष पर भी अहम संदेश दिया। साथ ही कहा कि भारत निष्पक्ष नहीं है। भारत शांति की तरफ है।

मोदी ने पुतिन से कहा कि रूस-यूक्रेन संघर्ष अब खत्म होना चाहिए। वह भी बातचीत और कूटनीतिक कोशिशों से। हम शांतिपूर्ण हल का समर्थन करते हैं। वह भी बातचीत और कूटनीतिक कोशिशों से। हम शांतिपूर्ण हल का समर्थन करते हैं। पीएम मोदी के इस बयान पर पुतिन ने कहा कि रूस भी संघर्ष के शांतिपूर्ण अंत के लिए काम कर रहा है।

यह भी पढ़ें- मन की बात में बोले PM मोदी, भारत के ऐतिहासिक पलों व उपलब्धियों से भरा रहा नवंबर 2025

पीएम मोदी बोले आपका ये दौरा बेहद ऐतिहासिक
रूस के राष्ट्रपति पुतिन के साथ अपनी बैठक में पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘आपका यह दौरा बहुत ऐतिहासिक है। साल 2001 में आपके ऑफिस संभालने और पहली बार भारत आने के 25 साल पूरे हो गए हैं। आपके पहले दौरे में ही, एक रणनीतिक साझेदारी की मजबूत नींव रखी गई थी। मैं निजी तौर पर भी बहुत खुश हूं कि आपके साथ निजी स्तर पर मेरे रिश्तों ने भी 25 साल पूरे कर लिए हैं। मेरा मानना है कि 2001 में आपने जो रोल निभाया, वह इस बात का शानदार उदाहरण है कि एक दूरदर्शी नेता कैसा होता है, वह कहां से शुरू करता है और रिश्तों को कहां तक ले जा सकता है।’

दोनों देशों के संबंधों को मजबूत: राष्ट्रपति पुतिन

द्विपक्षीय मुलाकात के दौरान रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने कहा मुझे आमंत्रित करने के लिए धन्यवाद। साथ ही पीएम मोदी के इस बयान पर पुतिन ने कहा कि रूस भी संघर्ष के शांतिपूर्ण अंत के लिए काम कर रहा है।
पुतिन बोले- यूक्रेन मुद्दे के समाधान के लिए मिलकर काम कर रहे। यूक्रेन मुद्दे के समाधान के लिए हम कई सहयोगी देशों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं, जिनमें अमेरिका भी शामिल है। इस पर ध्यान देने के लिए धन्यवाद।

हमारे रिश्ते ऐतिहासिक रूप से मजबूत

साथ ही कहा बीते वर्षों में आपने दोनों देशों के संबंधों को मजबूत करने के लिए काफी काम किया है। हम कई नए क्षेत्रों में सहयोग बढ़ा रहे हैं, जिनमें उच्च तकनीक एयरक्राफ्ट, अंतरिक्ष और एआई जैसे क्षेत्र शामिल हैं।’ इस दौरान पुतिन ने पीएम मोदी की सराहना की रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने भी यूक्रेन मुद्दे पर भारत के फोकस के लिए प्रधानमंत्री मोदी के प्रति आभार जताया। पुतिन ने कहा हमारे रिश्ते ऐतिहासिक रूप से मजबूत रहे हैं, लेकिन शब्द मायने नहीं रखते बल्कि सार महत्वपूर्ण है।

यह भी पढ़ें- पुतिन से विपक्ष की मुलाकात न कराने पर राहुल ने PM मोदी से पूछा, क्या बदल गई विदेशी मेहमानों से मिलने की परंपरा