भाजपा के साथ की अटकलें खारिज कर बोले शिवपाल, “जयंत चौधरी हैं उनके साथ, बीजेपी कर रही मीडिया के जरिए गुमराह”

जयंत चौधरी का साथ
मीडिया से बात करते शिवपाल यादव।

आरयू ब्यूरो, लखनऊ। उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव से पहले माना जा रहा था कि राष्ट्रीय लोकदल, समाजवादी पार्टी व इंडिया गठबंधन का साथ छोड़ भाजपा के साथ जा सकता है। इस तरह की अटकलों के बीच सपा नेता शिवपाल सिंह यादव ने इसे सिरे से खारिज कर दिया है। साथ ही जयंत चौधरी को लेकर बड़ा दावा किया कि वे कहीं नहीं जा रहे है।

आज मीडिया से बात करते हुए सपा महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने दावा किया कि जयंत चौधरी कहीं नहीं जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मैं जयंत सिंह को बहुत अच्छी तरह से जानता हूं। वे धर्मनिरपेक्ष लोग हैं। ये भारतीय जनता पार्टी के द्वारा मीडिया के माध्यम से लोगों को सिर्फ गुमराह कर रही है। वे (रालोद) इंडिया गठबंधन में बने रहेंगे और भाजपा को हराएंगे।’

यह भी पढ़ें- युवा संसद में जयंत चौधरी का ऐलान, सरकार बनते ही समाप्त होगी अग्निवीर योजना

शिवपाल यादव का ये बयान ऐसे समय में आया है जब लोकसभा चुनाव से पहले जयंत चौधरी के एनडीए में जाने की खबरें सुर्खियों में बनी हैं। माना जा रहा है भाजपा की ओर से जयंत चौधरी को कैराना, बागपत, मथुरा और अमरोहा की सीटों की पेशकश की गई है, इसके साथ ही एक राज्यसभा की सीट का भी ऑफर है।

यह भी पढ़ें- कार्यसमिति बैठक में जयंत चौधरी का संकल्प, लोकसभा चुनाव में INDIA के साथ ही मिलकर लड़ेगी RLD

कहा जा रहा जयंत चौधरी सपा के सीट शेयरिंग के फॉर्मूले से नाराज है। सपा ने रालोद को गठबंधन में सात सीटे देने का ऐलान किया है। इनमें से चार सीटें ऐसी हैं, जिस पर रालोद के चुनाव चिन्ह पर सपा के उम्मीदवारों को चुनाव लड़ाने की बात कही गई, जिससे रालोद पार्टी के कार्यकर्ताओं और जाट मतदाताओं में नाराजगी देखने को मिल रही है।

यह भी पढ़ें- अब शिवपाल ने ओपी राजभर को बताया, सबसे बड़ा बहरूपिया, भाजपा पर भी साधा निशाना