अब शिवपाल ने ओपी राजभर को बताया, सबसे बड़ा बहरूपिया, भाजपा पर भी साधा निशाना

सबसे बड़ा बहरूपिया
मैनपुरी में कुछ इस तरह हुआ शिवपाल यादव का स्‍वागत।

आरयू ब्यूरो, लखनऊ/मैनपुरी। उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में गुरुवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव पहुंचे। आवास विकास स्थित समाजवादी पार्टी के कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। उन्होंने घोसी उपचुनाव से लेकर आने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी पर जमकर हमला बोला। साथ ही उन्होंने सुभासपा चीफ के कल के बयान पर जवाब देते हुए कहा कि ओपी राजभर सबसे बड़े बहरूपिया हैं।

दरअसल ओपी राजभर द्वारा शिवपाल के भाजपा में शामिल होने को बयान पर जवाब देते हुए कहा कि ओपी राजभर सबसे बड़े बहरूपिया हैं। उनमें स्थायित्व नहीं है। उनके द्वारा दिए गए किसी बयान को लोग गंभीरता से नहीं लेते हैं। कहा कि घोसी उपचुनाव में मतदाताओं ने भाजपा को पूरी तरह नकार दिया है। चुनाव परिणाम यह बात साबित कर देगा।

इंडिया का नाम बदलना भाजपा की गंदी सोच

उन्होंने कहा कि इंडिया से भाजपा घबरा गई है। इंडिया का नाम बदलना भाजपा की गंदी सोच है। भाजपा चुनाव जीतने के लिए किसी भी हद तक जा सकती है। कुछ भी कर सकती है। भाजपा सरकार ने चुनाव के समय किया गया कोई भी वादा पूरा नहीं किया है। लोकसभा चुनाव में भाजपा का जाना पूरी तरह से तय है।

यह भी पढ़ें- ओपी राजभर का शिवपाल पर पलटवार, सपा से नाराज हो पार्टी बनाई चला नहीं सके तो कर लिया विलय

बता दें कि सुभासपा चीफ ओम प्रकाश राजभर ने दावा किया था कि लोकसभा चुनाव 2024 के पहले शिवपाल सिंह यादव राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) में आ जाएंगे। महाराष्ट्र की तरह उत्तर प्रदेश में भी बड़ा उलटफर होगा। इस संबंध में अंदरखाने बातचीत चल रही है। लोकसभा चुनाव के पहले शिवपाल सिंह यादव पाला बदल लेंगे।

यह भी पढ़ें- ओपी राजभर का दावा, सीएम योगी ने 27 बार शिवपाल यादव को भाजपा में बुलाया, लोकसभा चुनाव से पहले बदलेंगे पाला