पंकज सिंह का विरोधियों पर निशाना, भाजपा के विजय रथ को रोक नहीं पाएगा कोई गठबंधन

युवा कार्यकर्ता
कार्यक्रम को संबोधित करते पंकज सिंह।

आरयू ब्‍यूरो, 

लखनऊ। भाजपा युवा मोर्चा लखनऊ महानगर द्वारा आयोजित युवा कार्यकर्ता कार्यक्रम में बुधवार को पहुंचे भाजपा के प्रदेश महामंत्री व विधायक पंकज सिंह ने विरोधी दलों पर जमकर हमला बोला। उन्‍होंने कहा कि प्रदेश के साथ ही देश की जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने वाली भाजपा की सरकारों के गरीबों व असहायों के हितों के लिये काम करने वाली पार्टी के आगे कोई गठबंधन हमारे विजय रथ को रोक नही पाएगा।

सभी के हितों को ध्यान में रखकर बनायी जा रही योजनाओं एवं कामों के दम पर हमारी राष्ट्रीवादी सोच की सरकारें आतंकवादियों को करारा जवाब दे रही हैं अगर आतंकवादियों को प्रश्रय देने के लिये पाकिस्तान एक गोली चलाता है, तो हमारी सेना एवं अर्द्ध सैनिक बल उनको अनगिनत गोलियों से जवाब देते हैं।

यह भी पढ़ें- जयंती पर पूर्व प्रधानमंत्री को याद का बोले मोदी, सिर्फ भाजपा नहीं, पूरे देश की वाणी बनी अटल जी की आवाज

कांग्रेस, बसपा, सपा को परिवर्तन दिखायी नही दे रहा है यह ऐसी पार्टियां हैं जो वन्दे मातरम् गायन को बंद करने व उसको समर्थन करने का काम करती हैं। इनको राष्ट्र नही केवल वोट बैंक की चिन्ता रहती है, लेकिन अब देश जान गया है। हमारा युवा इनकी नकली स्वरूप को जनता के बीच उजागर करते हुये मोदी और योगी सरकार द्वारा किए जा रहे कामों के बदलाओं को जनता तक पहुंचायें।

वहीं महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने कहा कि लखनऊ के बारे में अटल बिहारी वाजपेयी ने जो सोचकर विकास कार्य शुरू किया था, उसको गृह मंत्री राजनाथ सिंह आगे बढ़ा रहें, लगभग 18 हजार करोड़ के विकास कार्यों की योजनाओं को लाकर लखनऊ के लिये विश्‍व स्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें- मुद्दाविहीन विपक्ष जनता को गुमराह करने के लिए कर रहा मॉब लिंचिंग जैसे शब्‍दों का इस्‍तेमाल: महेंद्र पाण्‍डेय

कार्यक्रम में अवध क्षेत्र अध्यक्ष सुरेश तिवारी, मंत्री मोहसिन रजा, महापौर संयुक्‍ता भाटिया, सुरेश श्रीवास्तव, युवा मोर्चा महानगर अध्यक्ष टिंकू सोनकर, संतोष राय, शैलेन्द्र शर्मा, अमित मिश्रा, हनी दीक्षित व अन्‍य मौजूद रहें।