आरयू वेब टीम। साल 2026 के पहले ही दिन महंगाई का झटका लगा है। एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बड़ा बदलाव करते हुए 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़ा दिए गए हैं। इसका असर जनता पर भी पड़ेगा, क्यों कि होटल में मिलने वाली चीजें महंगी हो सकती हैं।
यह भी पढ़ें- महंगाई-बेरोजगारी के खिलाफ महिला कार्यकताओं के साथ पल्लवी पटेल ने किया प्रदर्शन, पुलिस से हुई नोकझोंक
ये बढ़ोतरी एक जनवरी 2026 से पूरे देश में लागू कर दी गई है, हालांकि आम घरेलू उपभोक्ताओं के लिए फिलहाल राहत की बात यह है कि 14 किलोग्राम वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।एलपीजी के दामों में इस बढ़ोतरी में प्रति कॉमर्शियल सिलेंडर 111 रुपये तक का इजाफा किया गया है। इसका सीधा असर होटल, ढाबे, रेस्टोरेंट, कैटरिंग और छोटे व्यापारियों पर पड़ने वाला है। इसका असर जनता पर भी पड़ सकता है, क्यों कि होटल में मिलने वाली चीजें महंगी हो सकती हैं।
इन शहरों में ये हुआ दाम
दिल्ली: पहले 1580.50 रुपये अब 1691.50 रुपये
कोलकाता: पहले 1684 रुपये अब 1795 रुपये
मुंबई: पहले 1531.50 रुपये अब 1642.50 रुपये
चेन्नई: पहले 1739.50 रुपये अब 1849.50 रुपये
इन नए दामों के साथ नए साल की शुरुआत में ही कॉमर्शियल गैस पर खर्च बढ़ गया है। इससे पहले लगातार दो महीनों (दिसंबर और नवंबर) तक कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम घटाए गए थे।
कारोबारियों पर बढ़ेगा दबाव
कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी से होटल और फूड बिजनेस से जुड़े लोगों की लागत बढ़ने की आशंका है। विशेषज्ञों के मुताबिक इसका असर खाने-पीने की चीजों की कीमतों पर भी पड़ सकता है। वहीं, घरेलू सिलेंडर के दाम स्थिर रहने से आम परिवारों को फिलहाल किसी अतिरिक्त बोझ का सामना नहीं करना पड़ेग।
यह भी पढ़ें- त्योहारों के सीजन में जनता को महंगाई का झटका, LPG सिलेंडर के दाम में हुआ इजाफा




















