सबसे ज्यादा भाजपा में ही महिलाओं को मिल रहा सम्‍मान: भूपेंद्र चौधरी

महिलाओं को सम्‍मान
कार्यक्रम में मौजूद महिलाएं।

आरयू ब्‍यूरो, लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि भाजपा सरकार में मातृशक्ति सशक्त व आत्मनिर्भर हुई है। महिलाओं को सबसे ज्यादा सम्मान भाजपा में ही मिल रहा है। महिलाएं आज हर क्षेत्र में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही हैं। इससे देश को मजबूती मिल है।

प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी आज सहजनवा नगर पंचायत स्थित सभागार में महिला मोर्चा के प्रशिक्षण शिविर को संबोधित कर रहे थे। उन्‍होंने कहा कि भाजपा संगठन का कार्यकर्ता ही रीढ़ है। बीजेपी सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के पथ की पथिक है जिसके मूल में यत्र नार्यस्तु पूजयन्ते का विचार निहित है। भाजपा ही एक मात्र राजनीतिक दल है जिसमें मातृशक्ति को नेतृत्व के अपार अवसर हैं। भाजपा की विकास यात्रा में मातृशक्ति का बड़ा योगदान है।

भाजपा की विचारधारा माता-बहनों तक पहुंचा…

उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की केन्द्र सरकार व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व की प्रदेश भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी तथा भाजपा की विचारधारा को माताओं-बहनों तक पहुंचाकर भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने आधी आबादी तक पार्टी को पहुंचाने में अथक परिश्रम किया है।

यह भी पढ़ें- लोकसभा उपचुनाव: रामपुर में भाजपा के घनश्याम लोधी तो आजमगढ़ में निरहुआ ने लहराया बीजेपी का परचम
अटल बिहारी बाजपेई जैसे मनीषियों के त्याग…

इसके अलावा अटल बिहारी बाजपेई जैसे मनीषियों के त्याग और तपस्या की बदौलत ही भाजपा आज दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी हैं। भूपेंद्र चौधरी ने आगे यह भी कहा कि लोकसभा और विधानसभा चुनाव में पूर्व में ऐतिहासिक सफलता मिली।