BJP को शांति का दुश्‍मन बता बोले अखिलेश, नफरत फैलाना-सामाज को बांटना ही भाजपा का मॉडल

भाजपा का मॉडल
फाइल फोटो।

आरयू ब्‍यूरो, लखनऊ। नफरत की आग के चलते मणिपुर समेत देश के कई राज्‍यों से हिंसा की खबरें सामने आ रहीं हैं। इसी बीच यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कहा है कि बीजेपी शांति की दुश्‍मन है और उसकी सरकारें पूरे देश में नफरत फैला रहीं हैं। नफरत की आग फैलाना और समाज को बांटना ही भाजपा का मॉडल है। इसलिए बीजेपी अपने राजनीतिक एजेंडे के लिए सामाजिक सद्भाव बिगाड़ रही है।

बुधवार को अपने एक बयान में सपा सुप्रीमो ने कहा कि मणिपुर से लेकर हरियाणा तक भाजपा शासित राज्य जल रहे हैं। बरेली में दंगा कराने की साजिश हुई भाजपा सरकार दंगाइयों को शह देती है और कानून-व्यवस्था बनाने वाले अधिकारियों को दंडित करती है।

देशवासियों से की सौहार्द बनाए रखने की अपील

इस दौरान अखिलेश ने आज देश की जनता खासकर हरियाणा वासियों से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील है। उन्होंने कहा कि जनता किसी भी राजनीतिक साजिश और अफवाहों से सजग और सतर्क रहते हुए भाईचारा बनाए रखें। हरियाणा की हिंसा मणिपुर के बाद डबल इंजन सरकार की नाकामी का एक और उदाहरण है। सरकार के रूप में भाजपा का इंजन फेल रहा।

यह भी पढ़ें- मणिपुर हैवानियत पर CJI की तल्‍ख टिप्‍पणी, राज्‍य के हालात पुलिस नियंत्रण के बाहर, DGP हों कोर्ट में पेश
मुद्दों से ध्यान हटाने के लिए देश को दंगे में झोंक रही भाजपा

वही बीजेपी की सरकारों पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए अखिलेश ने कहा कि भाजपा ने जनता से जो वादा किया था उसे पूरा नहीं किया है। महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार चरम पर है। जनता भाजपा से नाराज है। जनता की समस्याओं, किसानों नौजवानों के मुद्दों से ध्यान हटाने के लिए भाजपा पूरे देश को दंगे-फसाद में झोंक रही है। भाजपा सरकार देश की जनता को आपस में लड़ाने में अपना राजनीतिक फायदा देखती है।

भाजपा सरकारें हर मोर्चे पर फेल

बीजेपी पर हमला जारी रखते हुए अखिलेश ने केंद्र और प्रदेशों की भाजपा सरकारें हर मोर्चे पर फेल है। इनको आम जनता के दुख, दर्द, विकास व रोजगार जैसे जरूरी मुद्दों से कोई मतलब नहीं है। ये सत्ता में बने रहने के लिए किसी भी हद तक जा सकती है।

जनता जागरूक रहकर भाजपा के मंसूबों को करेगी विफल

अंत में यूपी के पूर्व सीएम ने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने में भाजपा सरकारों का रिकॉर्ड बेहद खराब है। आज देश बेहद नाजुक दौर से गुजर रहा। देश की जनता जागरूक रहकर भाजपा के मंसूबों को विफल करेगी।

यह भी पढ़ें- मुंबई जा रही ट्रेन में RPF जवान ने खेली खून की होली, दरोगा के अलावा तीन यात्रियों की भी गोली मारकर ली जान, दहशत