भगत कोश्यारी को भाजपा का प्रचारक बता संजय राउत ने कहा, महाराष्ट्र में खत्म हो गई राज्यपाल की गरिमा

राज्यपाल की गरिमा

आरयू वेब टीम। राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने छत्रपति शिवाजी महाराज पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर महाराष्ट्र की सियासत का तापमान बढ़ा दिया है। इसपर शिवसेना सांसद संजय राउत ने एक बार फिर महाराष्ट्र के राज्यपाल शभगत सिंह कोश्यारी पर निशाना साधा। राउत ने कहा कि उन्हें हम राज्यपाल मानने को तैयार नहीं हैं। वे तो भाजपा के प्रचारक हैं।

आज मीडिया से बात करते हुए शिवसेना सांसद ने कहा जो राज्यपाल होते हैं वह तो संविधान का ध्यान रखते हैं, लेकिन जिस प्रकार से राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने जो भी वक्तव्य दिया है उससे महाराष्ट्र की जनता में गुस्सा है। लोग इसका विरोध कर रहे हैं, महाराष्ट्र में राज्यपाल की गरिमा खत्म हो गई है, क्योंकि भाजपा ने राजभवन को अपना पार्टी मुख्यालय बना लिया है।

यह भी पढ़ें- जेल से रिहाई के बाद मातोश्री पहुंचे संजय राउत, उद्धव ठाकरे ने कहा, तोप हमेशा तोप ही रहता है

दरअसल, राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने नितिन गडकरी और शरद पवार को नए युग का आदर्श बताया था, जबकि शिवाजी महाराज पुराने युग के आदर्श हो गए हैं, इस तरह का बयान दिया था, हालांकि इस बयान के बाद नितिन गडकरी का बयान भी सामने आया है, जिसमें उन्होंने अपनी तुलना छत्रपति शिवाजी महाराज से किए जाने को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है।

यह भी पढ़ें- शिवसेना की केंद्र सरकार से मांग, राज्यपाल भगत कोश्यारी को बुलाएं वापस