केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार की पत्‍नी समेत परिवार के सात सदस्यों को हुआ कोरोना

संतोष गंगवार
फाइल फोटो।

आरयू वेब टीम। बढ़ते कोरोना की चपेट में अब बरेली के सांसद व केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार की पत्‍नी समेत उनके परिवार के सात सदस्‍य आ गए हैं। केंद्रीय मंत्री ने अपनी भी कोरोना जांच कराई, लेकिन उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। सभी को फरीदाबाद के अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। इसकी जानकारी शनिवार को केंद्रीय मंत्री गंगवार ने दी।

संतोष गंगवार ने बताया कि वे एहतियात के तौर पर अस्‍पताल में हैं। उनके मंत्रालय के कुछ अधिकारियों की भी रिपोर्ट पाजिटिव आई है। उनका रसोइया भी संक्रमित है। केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार की पत्नी और परिवार के छह सदस्यों के कोरोना संक्रमित होने व की जानकारी गंगवार ने शनिवार को खुद दी। गंगवार ने बताया कि उनके परिवार वाले हाल में ही दिल्ली गए थे, जहां वे संक्रमित हो गए। सभी को फरीदाबाद के ईएसआई अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें- गो कोरोना गो का नारा लगाने वाले केंद्रीय मंत्री रामदास अठवाले को भी हुआ कोरोना, अस्‍पताल में भर्ती

उन्होंने कहा कि उनके परिवार के रसोइया भी बीमार हो गए हैं और एहतियात के तौर पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इससे पहले केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी कोरोना पॉजिटिव पाई गई थीं।  वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, नितिन गडकरी, कृष्णपाल गुर्जर, श्रीपद नाइक, अर्जुन राम मेघवाल, गजेंद्र सिंह शेखावत शामिल हैं।

यह भी पढ़ें- बिहार के उपमुख्‍यमंत्री को भी हुआ कोरोना, एम्‍स में भर्ती