विजन डॉक्यूमेंट
घोषणा पत्र जारी करते अखिलेश यादव साथ में राजेंद्र चौधरी व अन्‍य।

आरयू ब्‍यूरो,  

लखनऊ। कांग्रेस के घोषणा पत्र के बाद आज समाजवादी पार्टी ने भी अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। शुक्रवार को अखिलेश यादव ने पार्टी ऑफिस में विजन डॉक्यूमेंट नाम से पार्टी का घोषणापत्र जारी कर कहा कि आने वाले समय में देश बेहतर होने जा रहा है।

इस दौरान मीडिया से बात करते हुए सपा अध्यक्ष ने कहा कि हमने इस बार अमीर को अमीर और गरीब को गरीब बनाने से रोकने के लिए सामाजिक न्याय से महापरिवर्तन का रास्ता निकाला है। सामाजिक न्याय से महापरिवर्तन पर आधारित हमारा डॉक्यूमेंट जनता को समर्पित है। पूर्व मुख्‍यमंत्री ने अपने घोषणा पत्र में समाजवादी पेंशन योजना के तहत जरूरतमंद परिवारों की महिलाओं को तीन हजार रुपये प्रतिमाह देने का वादा किया है।

यह भी पढ़ें- अब अखिलेश ने कहा गरीबों को देंगे सम्‍मान जनक जीवन वाला पैकेज, निषाद और जनवादी पार्टी भी हुई गठबंधन में शामिल

साथ ही घोषणा पत्र में अखिलेश ने ढाई करोड़ से अधिक संपत्ति वालों पर दो फीसद का अतिरिक्‍त टैक्स लगाने, जीडीपी का छह फीसद शिक्षा पर खर्च करने सहित कई बिंदुओं को शामिल किया है। इसके साथ ही सत्ता में आने पर किसानों का 100 फीसदी कर्ज माफ किए जाने की बात घोषणा पत्र में कही गई है।

सभी वर्गों के हितों का रखेंगे ख्याल

इस दौरान सपा सुप्रीमो ने केंद्र सरकार पर भी हमला बोला। अखिलेश ने कहा कि अमीरी-गरीबी की खाई बेहद गहरी हो चुकी है। हम सभी वर्गों के हितों का ख्याल रखेंगे। सामाजिक न्याय से महापरिवर्तन नई दिशा-एक नई उम्मीद के साथ हमने लक्ष्य तय किए है।

यह भी पढ़ें- अखिलेश का सवाल, कुछ नेताओं को हर चीज में क्यों दिखाई दे रहा केवल धर्म

महिलाओं को बराबर का सम्मान दिए बिना अधूरा है विकास

महागठबंधन पर बोलते हुए अखिलेश ने कहा कि सबका साथ, सबका विकास के लिए एक साथ आना होगा। हम तो किसान का पूरा कर्ज माफ होने के पक्ष में हैं। इतना ही नहीं बिना महिलाओं को बराबर का सम्मान दिए विकास अधूरा है। सपा-बसपा-आरएलडी गठबंधन जनता से सीधा संवाद कर रहा है।

यह भी पढ़ें- अच्‍छे दिनों के नाम पर जनता को धोखा देने वाली भाजपा की लोकसभा चुनाव में तय है हार: अखिलेश

सपा अध्यक्ष ने कहा कि सामाजिक न्याय से महापरिवर्तन को जनता के बीच ले जाने का काम इस किताब के माध्यम से किया जा रहा है। हमारे दल की विचारधारा के क्या विचार हों उसको लेकर जनता के बीच जा रहे हैं। अखिलेश यादव ने कहा कि हम चाहते हैं कि सेना में अहीर रेजिमेंट बने। वहीं पीएम पद की दावेदारी पर सपा मुखिया ने कहा कि उत्तर प्रदेश ने कई प्रधानमंत्री दिए हैं। अगर यूपी से इस बार भी कोई पीएम बनेगा, तो मुझे बड़ी खुशी होग।

यह भी पढ़ें- शिवपाल ने जारी किया प्रसपा का घोषणापत्र, किसान, मुसलमान, गरीबों और शिक्षामित्रों पर खास फोकस