सर्दियों में सबसे ज्यादा खाई जाने वाली फूल गोभी से फायदों के साथ हो सकते हैं ये नुकसान

फूल गोभी से नुकसान

आरयू वेब टीम। इस मौसम में सबसे ज्यादा खाई जाने वाली सब्जियों में से एक फूल गोभी है। जिसकी लोग अलग-अलग रेसिपी पराठा, सब्जी, पकोड़ा और तमाम प्रकार की चीजें बनाते हैं। इसका इतना ज्यादा सेवन किस हद तक शरीर के लिए फायदेमंद है। तो, सर्दियों के लिहाज से देखा जाए तो इस सब्जी की तासीर गर्म है और इसमें कई प्रकार के न्यूट्रीएंट्स पाए जाते हैं। ये शरीर को तमाम प्रकार की बीमारियों से बचने में मदद करते हैं और इम्यूनिटी बढ़ाते हैं। लेकिन, कुछ स्थितियों में इसका सेवन नुकसानदेह भी हो सकता है। जैसे कि एक स्थिति है हाई यूरिक एसिड। जानते हैं इस बारे में विस्तार से।

फूलगोभी में होता है प्यूरीन

फूलगोभी का सेवन यूरिक एसिड की समस्या में नुकसानदेह हो सकता है। दरअसल, फूल गोभी में प्यूरीन होता है और इस सब्जी के अधिक सेवन से आपके शरीर में यूरिक एसिड का निर्माण हो सकता है। इससे आगे चलकर किडनी-स्टोन और गाउट जैसी बीमारियां हो सकती हैं।

यह भी पढ़ें- हेल्दी बोन्स से लेकर ग्लोइंग स्किन तक देता है गाजर का सेवन

इसके अलावा ये हमारी मेटाबोलिक गतिविधियों को भी प्रभावित करती है जिससे प्यूरिन मेटाबोलिज्म प्रभावित होता है और ये शरीर में बढ़ता जाता है। इसलिए अगर आप हाई यूरिक एसिड के मरीज हैं तो इस सब्जी को खाने से बचें।

दिक्कत के बारे में जानें-

• फूलगोभी गंभीर एनाफिलेक्सिस को ट्रिगर कर सकती है, जो किसी पदार्थ के प्रति शारीरिक एलर्जी प्रतिक्रिया है।
• फूलगोभी में रैफिनोज नामक शुगर होता और इसे तोड़ना कठिन होता है। इसकी वजह से गैस्ट्रिक समस्याएं होती हैं और सूजन और पेट फूलने जैसी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
• फूलगोभी, हाइपोथायरायडिज्म या इसी तरह की स्थिति से पीड़ित लोगों को सब्जी का सेवन न करने की सलाह दी जाती है। दरअसल, ये थायराइड हार्मोन को प्रभावित करता है तो, इस प्रकार से फूल गोभी खाना आपके लिए नुकसानदेह भी हो सकता है। इसलिए, ज्यादा मात्रा में इसके सेवन से बचें। पेट ठीक न होने पर या फिर हाई यूरिक एसिड की समस्या में तो इसके सेवन से बचें।

यह भी पढ़ें- आप भी बनाते हैं बैंगन को देखकर मुंह तो इसके फायदे जान बदल जाएगी सोच