सर्दियों में जरूर खाएं गोंद के लड्डू, सेहत को मिलेंगे चमत्कारी फायदे

आरयू वेब टीम। ठंड का बदलता मौसम व सर्द हवाएं जो हमारे शरीर पर बुरा प्रभाव डालती हैं। सर्दियों में अपने आप को और परिवार को स्वास्थ्य रखने के लिए कुछ घरेलू उपाय हैं, जिनको अपने दिनचर्या में लाने से कई बड़े फायदे होते हैं। खासकर गोंद का इस्तेमाल इस ठंड में आपकी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होगा। आज हम आपको गोद व गोंद के लड्डू के चमत्कारिक फायदे के बारे में बताने जा रहे हैं।

ठंड के मौसम में गोंद के सेवन का सबसे बड़ा फायदा यह है कि यह शरीर में आवश्यक गर्मी बनाए रखता है। सुबह के समय इसका सेवन फायदेमंद है। वहीं सर्दियों में गोंद का सेवन दिमागी तरावट और जोड़ों में दर्द व जोड़ों की अन्य समस्याओं के लिए काफी फायदेमंद होता है।

यह भी पढ़ें- कैंसर, डायिबिटीज समेंत कई बीमारियों में गजब के फायदे पहुंचाती है ब्रोकली, आप भी करें इस्‍तेमाल

रोजाना सुबह गोंद के लड्डू के साथ दूध का सेवन करेंगे, तो आप बीमार पड़ने से बच जाएंगे, क्योंकि इससे आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता में इजाफा होगा।

शरीर में खून की कमी को पूरा करने के लिए भी गोंद के लड्डू या पंजीरी का सेवन किया जाता है।

गर्भवती महिलाओं के लिए इसका सेवन फायदेमंद होता है। इस समय यह रीढ़ की हड्डी की मजबूती के लिए जरूरी है और मां का दूध बढ़ाने में लाभकारी होता है।

ये हड्डियां मजबूत करता है और मांसपेशि‍यों को मजबूत कर उन्हें लचीला बनाता है। खास तौर से रीढ़ की हड्डी के लिए इसका सेवन बेहद फायदेमंद है।

रोजाना भुनी हुई गोंद का सेवन करना हार्ट अटैक के खतरे को कम करता है। हृदय संबंधी अन्य रोगों के लिए भी यह फायदेमंद है।

कमजोरी को दूर करने के लिए भी गोंद के लिए बेहद लाभदायक है। यह थकान, चक्कर आना और माइग्रेन जैसी समस्याओं को भी दूर करता है।

कब्ज के मरीजों के लिए गोंद का सेवन मददगार साबित होता है। दिन में एक बार इसका सेवन आपकी इस समस्या को दूर कर सकता है।

महिलाओं में पीरियड्स संबंधी समस्याओं, डिलवरी के बाद होने वाली कमजोरी, ल्यूकोरिया और अन्य समस्याओं को भी यह ठीक करता है।

यह भी पढ़ें- इस तरह बनाए टमाटर का जूस, ठंड में तेजी से वजन घटाने में मिलेगी मदद