शाहरुख-दीपिका की विवादों में घिरी फिल्‍म ‘Pathaan’ का दूसरा गाना ‘झूमे जो पठान’ भी रिलीज, चंद घंटे में ही मिलें 45 लाख व्‍यूज, देखें Video

झूमे जो पठान

आरयू वेब टीम। शाहरुख खान के फैंस के लिए आज का दिन किसी बड़ी ट्रीट से कम नहीं है। दरअसल फिल्म पठान का बेसब्री से इंतजार करने वालों के लिए मूवी का नया गाना रिलीज हो गया है। फिल्म पठान के गाने बेशर्म रंग पर मचे बवाल के बाद इसका दूसरा गाना मेकर्स ने रिलीज कर दिया है। ये गाना सभी के फेवरेट अरिजीत सिंह की आवाज में है। सॉन्ग का नाम है ‘झूमे जो पठान’। जैसा कि सॉन्ग के टाइटल से ही मालूम चल रहा है ये डांस नंबर है।

इस गाने में आप शाहरुख खान को लंबे अरसे बाद स्क्रीन पर फुल फॉर्म में झूमते हुए देखेंगे। गाने में शाहरुख खान संग बॉलीवुड डीवा दीपिका पादुकोण भी हैं। शाहरुख और दीपिका का सॉन्ग झूमे जो पठान आपको भी थिरकने पर मजबूर करेगा। इसमें शाहरुख जहां कमाल के हैंडसम लगे हैं। वहीं दीपिका का ग्लैम अवतार लोगों को घायल कर रहा है। लंबे बाल, किलर स्वैग में थिरकते हुए किंग खान को देखना किसी ट्रीट से कम नहीं है। शाहरुख और दीपिका की दमदार केमिस्ट्री गाने का प्लस पॉइंट है। ये सॉन्ग त्योहार के सीजन व पार्टी के लिए बिल्कुल परफेक्ट है।

पठान फिल्म का ये पैपी सॉन्ग अरिजीत सिंह, सुक्रीति कक्कड़ और विशाल-शेखर ने गाया है। लिरिक्स हैं कुमार के. म्यूजिक कंपोज किया है विशाल और शेखर ने सिनेमेटोग्राफी की है। बोस्को-सीजर ने झूमे जो पठान पर फैंस के जोरदार रिएक्शन आ रहे हैं। गाने को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। शाहरुख और दीपिका फैंस ने उनकी सिजलिंग केमिस्ट्री की जमकर तारीफ की है। पठान का ये गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया और यूट्यूब पर ट्रेंड हो रहा है। गाना रिलीज के मात्र तीन घंटों में ही करीब 45 लाख अकेले यूट्यूब पर ही व्यूज हो गए थे। ट्विटर व अन्‍य अन्‍य सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म पर भी इसे लाखों बार देखा जा चुका था।

यह भी पढ़ें- फिल्म पठान के विरोध पर बोले शाहरुख खान, दुनिया चाहे कुछ भी करे, हम जैसे लोग पॉजिटिव रहेंगे

वहीं बात करें, फिल्म पठान की तो इसे 25 जनवरी 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। फिल्म हिंदी, तमिल और तेलुगू में रिलीज होगी। पठान को रिलीज से पहले विवादों का सामना करना पड़ रहा है। कई लोगों ने इसकी रिलीज को बैन करने की भी मांग की है। ये सारा विवाद सॉन्ग बेशर्म रंग की रिलीज के बाद शुरू हुआ है।

गौरतलब है कि सॉन्ग बेशर्म रंग पर दीपिका के पहने गए कई में से एक आउटफिट पर विवाद है। एक सीन में दीपिका ने ऑरेंज बिकिनी पहनी है। इसे लोगों ने भगवा बिकिनी बताते हुए भावनाएं आहत होने की बात कही है। दीपिका की केसरिया बिकिनी पर हिंदू धर्मगुरुओं और राजनेताओं ने आपत्ति जताई है।

यह भी पढ़ें- लखनऊ में भी पठान मूवी के विरोध में हुआ प्रदर्शन, फूंका गया शाहरुख खान का पुतला