बॉलीवुड सेलेब्स पर प्रकोप दिखा रहा कोरोना, शाहरुख खान भी हुए पॉजिटिव

शाहरुख खान को कोरोना

आरयू वेब टीम। देश में एक बार फिर रफ्तार पकड़ रहा कोरोना वायरस दोबारा बॉलीवुड इंडस्ट्री पर अपना प्रकोप दिखा रहा है। बीते शनिवार से एक के बाद एक स्टार के कोविड 19 पॉजिटिव होने की खबर सामने आ रही हैं। कार्तिक आर्यन और आदित्य रॉय के बाद अब रविवार को सुपरस्टार शाहरुख खान के भी कोरोना संक्रमित पाए जाने की पुष्टि हुई है। इस खबर के बाद एक्टर के फैंस काफी चितिंत हैं।

मिली जानकारी के अनुसार शाहरुख खान ने कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि की, हालांकि एक्टर की कोरोना चपेट में कैसे आए, इस बात की जानकारी अभी नहीं मिल पाई है। फैंस को शाहरुख के बारे में अधिक जानकारी का इंतजार है।

माना यह जा रहा है कि शाहरुख खान फिल्ममेकर करण जौहर की पार्टी में शामिल होने के बाद कोरोना की चपेट में आए हैं। हालांकि, वह बदनामी के डर से इस बात का खुलासा नहीं कर रहे। करण जौहर ने हाल ही में अपने 50वें जन्मदिन पर ग्रैंड पार्टी रखी थी, जहां फिल्म इंडस्ट्री से तमाम नामचीन सितारें शामिल हुए थे।

यह भी पढ़ें- देश में फिर बेकाबू हुआ कोरोना, एक दिन में मिले 58 हजार से ज्यादा संक्रमित, 534 लोगों की ली जान

खबरों की माने तो करण जौहर की पार्टी में कोरोना विस्फोट हुआ, जिसके चलते करीब 55 सेलेब्स कोरोना का शिकार हो गए हैं और शाहरुख भी करण जौहर की इस पार्टी में शामिल हुए थे।

यह भी पढ़ें- नकुल मेहता के बाद एक्टर अर्जुन बिजलानी को हुआ कोरोना, खुद को किया आइसोलेट