शिवपाल का भाजपा सरकार पर निशाना, नए कृषि कानूनों से होगा केवल पूंजीपतियों को फायदा

शिवपाल का दावा

आरयू ब्यूरो, लखनऊ। कृषि कानूनों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे किसानों को समर्थन देते हुए सोमवार को प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) प्रमुख शिवपाल यादव ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। शिवपाल ने कहा कि भाजपा के राज में किसानों के साथ बहुत शोषण हो रहा है, उनकी जमीनों पर भी खतरा मंडरा रहा है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के नए किसान कानूनों से केवल पूंजीपतियों को फायदा होगा।

यह भी पढ़ें- FICCI के कार्यक्रम में बोले PM मोदी, भारत के किसानों के पास मंडियों के साथ ही फसल बाहर भी बेचने का विकल्प

प्रसपा मुखिया ने आगे कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार एमएसपी के नाम पर किसानों के साथ धोखाधड़ी करके पूंजीपतियों को लाभ पंहुचाने का प्रयास कर रही। उन्होंने कहा कि महंगाई चरम पर पहुंच गई है और लॉकडाउन के बाद गरीब पूरी तरह टूट चुका है, किसान सड़क पर है। इसके बावजूद सरकार का रवैया तनाशाही बना हुआ है।

यह भी पढ़ें- कृषि कानूनों के विरोध में आंदोलन हुआ और तेज, भूख हड़ताल पर बैठे किसान

साथ ही ये भी कहा कि किसानों को गेंहू, धान, मक्का की खरीद में निर्धारित समर्थन मूल्य नहीं मिल रहा है, क्योंकि बहुमत के बल पर सरकार मनमानी कर रही है। नोट बंदी, जीडीपी के साथ-साथ देश की अर्थव्यवस्था की स्थिति भी ठीक नहीं है।

यह भी पढ़ें- CM योगी का आरोप, किसान आंदोलन के बहाने षड्यंत्र रच रहा विपक्ष

इस दौरान योगी सरकार को निशाने पर लेते हुए शिवपाल ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भी अपराध लगातार बढ़ रहा। उन्होंने ने दावा करते हुए कहा कि 2022 में छोटी-बड़ी राजनीतिक पार्टियों और धर्मनिरपेक्ष लोगों के साथ गठबंधन से विधानसभा चुनाव लड़ेंगे।