सोनिया गांधी के बाद प्रियंका भी मिलीं कोरोना संक्रमित, लोगों से की अपील

प्रियंका का सवाल
फाइल फोटो।

आरयू ब्‍यूरो, लखनऊ। देश में अब भी बड़ी संख्‍या में लोग कोरोना की चपेट में आ रहें हैं। इस क्रम में कांग्रेस सुप्रीमो सोनिया गांधी के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद अब कांग्रेस की यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी भी कोरोना संक्रमित मिलीं हैं। शुक्रवार को रिपोर्ट आने पर प्रियंका ने खुद इस बात की जानकारी देते हुए संपर्क में आए लोगों से कोरोना को लेकर सावधानी बरतनें की अपील भी की है।

यह भी पढ़ें- कांग्रेस मुखिया सोनिया गांधी को हुआ कोरोना, लखनऊ से दिल्‍ली पहुंचीं प्रियंका

प्रियंका ने आज कहा है कि हल्‍के लक्षण दिखने पर उन्‍होंने कोरोना की जांच कराई थी, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। साथ ही यह भी कहा है कि कोरोना के प्रोटोकॉल का पालन करते हुए उन्‍होंने घर में ही खुद को क्‍वॉरंटाइन कर लिया है।

इसके अलावा प्रियंका ने उन लोगों से भी कोरोना के प्रोटोकॉल का पालन करने का भी आज अनुरोध किया है। जो हाल के दिनों में उनके संपर्क में आए थे।

यह भी पढ़ें- ‘नव संकल्प कार्यशाला’ में प्रियंका ने कहा, यूपी में करूंगी दोगुनी मेहनत, जब तक जीतेंगे नहीं, लड़ते रहेंगे

बताते चलें कि दो दिन पहले बुधवार को कांग्रेस की यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी लखनऊ पहुंची थीं। यहां कांग्रेस के प्रदेश मुख्‍यालय पर दो दिवसीय नव संकल्‍प कार्याशाला की शुरूआत करते हुए प्रियंका ने न सिर्फ कार्यशाला को संबोधित किया था, बल्कि नेता व कार्यकर्ताओं के साथ उन्‍होंने बैठक कर कांग्रेस की आगे की रणनीतियों को लेकर मंथन भी किया था।

वहीं कार्यशाला के दूसरे दिन सोनिया गांधी के कोरोना संक्रमित होने की बात पता चलने पर प्रियंका मां का हाल जानने कल ही लखनऊ से दिल्‍ली चली गयी थीं। जहां आज उनकी रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव आई है।

उल्‍लेखनीय है कि देश में कोरोना के मामले अभी खत्‍म नहीं हुए है। वर्तमान स्थिति का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि बीत 24 घंटों में देश में कोरोना के चार हजार 41 संक्रमित मिलें हैं, जबकि दस लोगों की इससे मौत भी हुई है।