अर्नब की WhatsApp चैट लीक पर प्रियंका ने कहा, राष्ट्रवाद का दावा करने वाले राष्ट्रद्रोही कारनामे करते गए पकड़े, निष्‍पक्ष हो जांच

पेपल लीक
फाइल फोटो।

आरयू वेब टीम। रिपब्लिक टीवी के प्रधान संपादक अर्नब गोस्वामी की व्हाट्सएप चैट लीक को लेकर बुधवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने केंद्र सरकार व अर्नब निशाना साधा है। प्रियंका ने कहा कि ‘राष्ट्रवाद का दावा करने वाले राष्ट्रद्रोही कारनामे करते हुए’ पकड़े गए हैं और ऐसे में इस मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।

कांग्रेस महासचिव ने आज अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से ट्वीट कर कहा कि, ‘‘देश की सुरक्षा से जुड़ी अति गोपनीय बातें एक पत्रकार को बताई गईं। हमारे देश के वीर जवान शहीद हुए। पत्रकार कहता है ‘हमें फायदा होगा’। राष्ट्रवाद का दावा करने वाले राष्ट्रद्रोही कारनामे करते हुए पकड़े गए।’’ यह बहुत गंभीर मामला है। इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।’’

यह भी पढ़ें- इंटीरियर डिजाइनर की आत्महत्या के मामले में रिपब्लिक TV के प्रधान संपादक अर्नब गोस्वामी को मुंबई पुलिस ने किया गिरफ्तार

वहीं अपने एक अन्‍य ट्विट में मोदी सरकार को निशाने पर लेते हुए प्रियंका ने यह भी कहा, ‘‘एक तरफ सरकार किसानों की सुन नहीं रही दूसरी तरफ जवानों की जिंदगी से खेल रही। “जय जवान, जय किसान” हमारे देश का नारा है। सिर्फ इसे बार-बार दोहराने से काम नहीं चलेगा, इस पर कायम रहना देश के शहीदों के प्रति हर नेता का नैतिक फर्ज है।

यह भी पढ़ें- अर्नब की SC में तत्काल सुनवाई पर बार अध्यक्ष ने पत्र लिखकर जतायी आपत्ति, लंबे समय से लोग जेल में फिर भी नहीं किया जाता मामलों को सूचीबद्ध

बता दें कि प्रियंका गांधी से पहले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एके एंटनी, सुशील कुमार शिंदे, गुलाम नबी आजाद और सलमान खुर्शीद ने भी इस विषय को लेकर सरकार पर निशाना साधा था। इस दौरान उन्होंने कहा था कि बालाकोट एयर स्ट्राइक जैसे अभियान की जानकारी सरकार में शीर्ष पदों पर बैठे कुछ लोगों को होती है और ऐसे में इसका पता लगना चाहिए कि यह संवेदनशील जानकारी कैसे लीक हुई।

यह भी पढ़ें- अर्नब कि गिरफ्तारी पर बोले अमित शाह, कांग्रेस ने किया लोकतंत्र को शर्मसार, BJP अध्‍यक्ष समेत इन केंद्रीय मंत्रियों ने भी जताया विरोध