भारत ने परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम ‘अग्नि-5’ का किया सफल परीक्षण

अग्नि-5’ का किया सफल

आरयू वेब टीम। 

भारत ने स्वदेश में विकसित, परमाणु आयुध ले जाने में सक्षम लंबी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल ‘अग्नि-5’ का आज अब्दुल कलाम द्वीप (व्हीलर द्वीप) के चार नंबर लांचिंग काम्प्लेक्स में इसका सफलतापूर्वक परीक्षण किया। मिसाइल की मारक क्षमता 5,000 किलोमीटर है।

नौ बजकर 48 मिनट पर अंतरमहाद्वीप पर इस परीक्षण के बाद भारत इस तरह के प्रक्षेपास्त्र विकसित करने वाला दुनिया का पांचवां देश बन चुका है। अभी सिर्फ अमेरिका, रूस, फ्रांस और चीन के पास ही ऐसी मिसाइल हैं। 50 टन वजन की यह मिसाइल 17.5 मीटर लम्बी, दो मीटर चौड़ी तथा यह अपने साथ एक टन वजन का विस्फोटक ले जाने की ताकत रखती है।

यह भी पढ़ें- सुखोई फाइटर जेट से ब्रह्मोस मिसाइल का सफल परीक्षण कर भारत ने बनाया विश्‍व‍ रिकॉर्ड

इस मिसाइल की प्रहार क्षमता घातक है, जो 20 मिनट में 5000 किमी. की दूरी तय कर लेगी। डेढ़ मीटर के लक्ष्य भेदने में सक्षम है। भारत के पास अभी सबसे अधिक दूरी तक मार करने वाली मिसाइल अग्नि-4 थी, जो कि 3500 से 4000 किमी तक मार करने की ताकत रखती है।

यह मिसाइल 1000 किलो का न्यूक्लीयर वारहेड ले जाने में सक्षम है। भारत के मिसाइल तरकश में सबसे लम्बी दूरी तक प्रहार करने वाला प्रक्षेपास्त्र है। अग्नि-5 मिसाइल कैमिस्टर से छोड़ी जा सकती है। इसे सड़क के रास्ते कहीं भी पहुंचाया जा सकता है। इस खूबी के कारण इस मिसाइल को दुश्मन उपग्रह निगाहों से भी बचाया जा सकता है।

यह भी पढ़ें-IRNSS-1I नैविगेशन सैटेलाइट का इसरो ने सफलतापूर्वक किया प्रक्षेपण

इस मिसाइल की तकनीकी का इस्तेमाल भारत दुश्मन के उपग्रह को भी नष्ट करने में कर सकता है। मिसाइल की कमान स्ट्रेटिजिक फोर्सेस कमान के हाथ में होगी। 17 मीटर ऊंची इस मिसाइल में 7 किमी. लंबी वायरिंग होने के साथ यह तीन स्टेज में मार करेगी।

यह मिसाइल देश के सामरिक रणनीति में बड़ा बदलाव लाएगी। पूरा एशिया और अफ्रीका महाद्वीप और यूरोप के अधिकांश हिस्से इसकी जद में होंगे। अमेरिका इसके दायरे से बाहर है।

यह भी पढ़ें- दुश्‍मनों पर सटीक वार के लिए पृथ्‍वी-2 तैयार