ट्रायल रन में पटना से लखनऊ 15 म‍िनट पहले पहुंची वंदे भारत

लखनऊ वंदे भारत
लखनऊ पहुंची वंदे भारत।

आरयू ब्यूरो, लखनऊ। पटना से वाया डीडीयू, वाराणसी, अयोध्या होते हुए लखनऊ के बीच शुरू होने वाली वंदे भारत का शुरू होने में चार दिन का समय बाकी है। इससे पहले पटना से लखनऊ के बीच पहली बार वंदे भारत एक्सप्रेस शुक्रवार को दौड़ी। अपने ट्रायल रन में यह ट्रेन लखनऊ तय समय से 15 मिनट पहले ही आ गई। पटना-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस को 12 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कांफ्रेंसिंग के जर‍िए हरी झंडी दिखाएंगे।

यह ट्रेन 552 किमी. की दूरी 8:40 घंटे में पटना से लखनऊ पहुंचेगी। शुक्रवार को ट्रायल रन में सुबह 6:05 बजे पटना से रवाना हुई। यह ट्रेन 6:16 बजे दानापुर, 6:43 बजे आरा, 7:23 बजे बक्सर, 8:40 बजे पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, 9:30 बजे वाराणसी, दोपहर 12:25 बजे अयोध्या होकर दोपहर 2:30बजे लखनऊ पहुंची।

यह भी पढ़ें- दिल्ली जा रही वंदे भारत एक्‍सप्रेस में लगी आग, यात्रियों में मचा हड़कंप

दरअसल इस ट्रेन को दोपहर 2.45 बजे लखनऊ आना था। वापसी में यह ट्रेन दोपहर 3.20 बजे लखनऊ से पटना के लिए दौड़ पड़ी। यह ट्रेन अयोध्या शाम 5:20 बजे, वाराणसी रात 8:15 बजे, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन 8:50 बजे, बक्सर 9:54 बजे, आरा 10:35 बजे, दानापुर 11:07 बजे और पटना रात 11:45 बजे पहुंचेगी। इसका किराया पटना से लखनऊ तक ट्रायल के बाद तय होगा।

यह भी पढ़ें- पेड़ की डाल की चपेट में आने से डैमेज हुई पुरी-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस, कैंसिल, चार दिन पहले पीएम मोदी ने हरि झंडी दिखा किया था रवाना