• Home
  • Lucknow
  • State
  • National
  • International
  • Sports
  • Bollywood
  • Recipes
  • Ladies Special
Search
Sign in
Welcome! Log into your account
Forgot your password? Get help
Password recovery
Recover your password
A password will be e-mailed to you.
Rajdhaniupdate.com
  • Home
  • Lucknow
  • State
  • National
  • International
  • Sports
  • Bollywood
  • Recipes
  • Ladies Special
Home National ट्विटर ने Unverified किया उप राष्ट्रपति का अकाउंट, विरोध के बाद किया...
  • National
  • Other Top News
  • RU Alert
  • Topnews

ट्विटर ने Unverified किया उप राष्ट्रपति का अकाउंट, विरोध के बाद किया रिस्टोर, मोहन भागवत का भी हटाया ब्लू टिक

By
RU
-
June 5, 2021
Share on Facebook
@rajdhaniupdate
उपराष्ट्रपति का अकाउंट

आरयू वेब टीम। माइक्रोब्लॉगिंग साइट और केंद्र के बीच विवाद थमता नजर नहीं आ रहा। ट्विटर ने शनिवार को भारत के उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू के निजी ट्विटर अकाउंट को अनवेरिफाइड कर ब्लू टिक बैज हटा दिया था। जिसका विरोध होने के बाद फिर से उसे रिस्टोर कर दिया है। ट्विटर ने ब्लू टिक हटाने के पीछे अकाउंट के इनएक्टिव होने की दलील दी है।

गौरतलब है कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के शीर्ष अधिकारियों के निजी हैंडल को भी अनवेरिफाइड कर दिया। आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत, सह-सरकार्यवाह (ज्वाइंट जनरल सेक्रेटरी) अरुण कुमार, संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी सुरेश सोनी समेत अन्य नेताओं के निजी हैंडल से ब्लू टिक हटाया गया।

इस खबर को लेकर लोगों ने कंपनी के खिलाफ नाराजगी जाहिर की है। ये खबर आते ही ट्विटर पर ‘वाइस प्रेसिडेंट ऑफ इंडिया ट्रेंड होने लगा है। सोशल मीडिया पर काफी लोग ट्विटर के इस कदम का विरोध करना शुरूकर दिया।

भाजपा नेता सुरेश नाखुआ ने पूछा है, ‘ट्विटर ने उपराष्ट्रपति के अकाउंट से ब्लू टिक क्यों हटाया? यह भारत के संविधान पर हमला है।’ हालांकि कुछ लोगों का ये भी दावा है कि उनका अकाउंट एक्टिव नहीं था, जिस वजह से अनवेरिफाइड कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें- दिल्ली हाई कोर्ट पहुंचा Google, कहा, सर्च इंजन पर लागू नहीं होते नए IT कानून

बता दें, ट्विटर अकाउंट के एक्टिव होने से ये मतलब है कि आप अकाउंट को पिछले छह महीनों से लगातार यूज कर रहे हैं तो मतलब पूरी तरह से एक्टिव हों। एक यूजर ने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘भारत के उपराष्ट्रपति ने 23 जुलाई 2020 के बाद कुछ भी ट्वीट नहीं किया है, जिसका अर्थ है कि उनका खाता पिछले 10 महीनों से निष्क्रिय है। ट्विटर नीति के अनुसार ब्लू टिक स्वचालित रूप से निष्क्रिय खातों से हटा दिए जाते हैं। इसलिए उपराष्ट्रपति के अकाउंट से ब्लू टिक हटा दिया गया है।’

ट्विटर की शर्तों के मुताबिक यदि कोई यूजर्स अपने हैंडल का नाम बदलता है या किसी का अकाउंट डेड और अधूरा हो जाता है। इसके अलावा यूजर शुरू में जिस नाम से अपना अकाउंट बनाया था, उस दौरान कंपनी की ओर सत्यापित किया जाता है, लेकिन काफी समय बाद तक वह चालू नहीं रहता तो उस स्थिति में कंपनी उसे अनवेरिफाइड कर देती है। ट्विटर द्वारा नेताओं के अकाउंट अनवेरिफाइड करने को लेकर लोग कंपनी के विरुद्ध खासे नाराज दिख रहे हैं।

यह भी पढ़ें- अब नहीं होगी डोनाल्ड ट्रंप की twitter पर वापसी, कंपनी ने बताई ये वजह

  • TAGS
  • #BlueTick
  • #SocialMedia
  • Twitter Account
SHARE
Facebook
Twitter
Previous Newsसरकार ने आधा दर्जन और IAS अफसरों के किये तबादले, प्रयागराज, कौशांबी, बहराइच के बदले DM
Next Newsमायावती ने मोदी सरकार से कहा, कांग्रेस पर कीजिए कार्रवाई, जानें वजह
RU

Related NewsMORE FROM AUTHOR

एलन मस्क
International

Grok का गलत इस्तेमाल व अश्लील कंटेंट पोस्ट करना पड़ेगा भारी, बैन हो जाएगा X अकाउंट

यूट्यूब
Entertainment

यूट्यूब बदल रहा नियम, अब इस तरह के वीडियो से नहीं होगी कमाई

मेटा एआइ
Gadget corner

भारत में भी लॉन्च हुआ Meta AI व्हाट्सएप-इंस्टाग्राम व फेसबुक पर फ्री मिलेगा एक्सेस

Other Top News

लखनऊ डायवर्ट

157 यात्रियों को लेकर नेपाल जा रही फ्लाइट को करना पड़ा लखनऊ डायवर्ट

आरयू ब्यूरो, लखनऊ। लगातार अपने तेवर बदल रहे मौसम ने हवाई यात्रा को भी प्रभावित कर दिया है। दुबई से काठमांडू जा रही फ्लाई...
मायावती

पदाधिकारियों के साथ बैठक कर मायावती ने बसपा की जमीनी व आर्थिक मजबूती का...

आरयू ब्यूरो, लखनऊ। यूपी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बहुजन समाज पार्टी ने भी अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी क्रम में मायावती...
रिंकू सिंह राही

यूपी: ईमानदार IAS अफसरों में शुमार रिंकू सिंह राही ने दिया इस्तीफा, लगाएं गंभीर...

आरयू ब्यूरो, लखनऊ। यूपी कैडर के ईमानदार आइएएस अफसरों में शुमार रिंकू सिंह राही ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। जिससे प्रशासनिक...
लिएंडर पेस

भाजपा में शामिल हो बोले लिएंडर पेस, सदस्यता पर्ची मेरे ऊपर एक जिम्मेदारी

आरयू वेब टीम। लम्बी बातचीत और चर्चाओं के बाद आखिरकार टेनिस के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी लिएंडर पेस ने भाजपा का दामन थाम लिया है।...
भगदड़

शीतला मंदिर में मची भगदड़, आठ श्रद्धालुओं की मौत, दर्जनों घायल

आरयू वेब टीम। बिहार के नालंदा जिले में मंगलवार की दर्दनाक हादसा हो गया। शीतला माता मंदिर में अचानक मची भगदड़ में आठ श्रद्धालुओं...
नरेंद्र मोदी

PM मोदी ने गुजरात में किया सम्राट संप्रति संग्रहालय का उद्घाटन, महावीर जयंती की...

आरयू वेब टीम। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को गुजरात में गांधीनगर में सम्राट संप्रति संग्रहालय का उद्घाटन किया। साथ ही जनसभा को भी संबोधित...
Recent Posts
  • 157 यात्रियों को लेकर नेपाल जा रही फ्लाइट को करना पड़ा लखनऊ डायवर्ट March 31, 2026
  • पदाधिकारियों के साथ बैठक कर मायावती ने बसपा की जमीनी व आर्थिक मजबूती का किया आंकलन March 31, 2026
  • यूपी: ईमानदार IAS अफसरों में शुमार रिंकू सिंह राही ने दिया इस्तीफा, लगाएं गंभीर आरोप March 31, 2026
  • भाजपा में शामिल हो बोले लिएंडर पेस, सदस्यता पर्ची मेरे ऊपर एक जिम्मेदारी March 31, 2026
  • शीतला मंदिर में मची भगदड़, आठ श्रद्धालुओं की मौत, दर्जनों घायल March 31, 2026
  • PM मोदी ने गुजरात में किया सम्राट संप्रति संग्रहालय का उद्घाटन, महावीर जयंती की दी शुभकामनाएं March 31, 2026
Pages
  • Advertise with us
  • Contact us
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms And Condition
Archives

Latest Post

लखनऊ डायवर्ट
Lucknow

157 यात्रियों को लेकर नेपाल जा रही फ्लाइट को करना पड़ा लखनऊ डायवर्ट

मायावती
Lucknow

पदाधिकारियों के साथ बैठक कर मायावती ने बसपा की जमीनी व आर्थिक मजबूती का किया आंकलन

रिंकू सिंह राही
Lucknow

यूपी: ईमानदार IAS अफसरों में शुमार रिंकू सिंह राही ने दिया इस्तीफा, लगाएं गंभीर आरोप

लिएंडर पेस
National

भाजपा में शामिल हो बोले लिएंडर पेस, सदस्यता पर्ची मेरे ऊपर एक जिम्मेदारी

भगदड़
Crime

शीतला मंदिर में मची भगदड़, आठ श्रद्धालुओं की मौत, दर्जनों घायल

नरेंद्र मोदी
National

PM मोदी ने गुजरात में किया सम्राट संप्रति संग्रहालय का उद्घाटन, महावीर जयंती की दी शुभकामनाएं

  • Home
  • Lucknow
  • State
  • National
  • International
  • Sports
  • Bollywood
  • Recipes
  • Ladies Special
© Copyright 2016-25 Rajdhani Update, All Rights Reserved.
MORE STORIES
खतरनाक किस्‍म के वीडियो

पति-पत्‍नी कर रहें थे कुछ ऐसा, मासूम ने नकल में पीछे...

मनीष माहेश्‍वरी

Twitter के MD मनीष माहेश्‍वरी के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची योगी...

पबजी

पबजी खेलने से रोकने पर हैवान बने 21 साल के बेटे...

सोशल मीडिया

सोशल मीडिया-OTT प्लेटफॉर्म के लिए सरकार की गाइडलाइंस जारी, Facebook, WhatsApp...

सत्ता का दुरुपयोग

भारत में कुछ अकाउंट पर रोक लगाई, लेकिन अभिव्यक्ति की आजादी...