उमराह यात्रियों को मक्का ले जा रही बस हुई हादसे का शिकार, 20 की दर्दनाक मौत, 29 घायल

उमराह यात्री हादसा

आरयू इंटरनेशनल डेस्क। सऊदी अरब में बेहद दर्दनाक हादसा हुआ है। सऊदी अरब में उमराह के लिए यात्रियों को मक्का ले जा रही बस के साथ भीषण हादसा हो गया है। इस हादसे में 20 उमराह यात्रियों की मौत हो गई है और करीब 29 लोग घायल हुए है। शुरुआती जांच में बताया जा रहा है कि बस की ब्रेक फेल के कारण यह हादसा हुआ है। हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर रेड क्रीसेंट टीम सहित आपातकालीन सेवाएं भी पहुंची और राहत का काम शुरू हुआ।

जानकारी के मुताबिक यह बस सऊदी अरब के दक्षिण-पश्चिमी क्षेत्र में यमन की सीमा से लगे असीर प्रांत से हज यात्रियों को लेकर मक्का शहर जा रही थी। ये लोग पवित्र रमजान महीने में उमरा करने जा रहे थे। रास्ते में सड़क पर रमजान के दौरान इफ्तारी के बाद निकले एक समूह के सामने आने पर चालक ने ब्रेक लगाया, लेकिन ब्रेक फेल होने के कारण बस रुक नहीं सकी और एक पुल से टकरा गई।

जिस कारण बस पलट गई और उसमें आग लग गई। इस हादसे में 20 उमराह यात्रियों की जान चली गई है वहीं 29 लोग घायल हुए है जिनका इलाज पास के एक अस्पताल में चल रहा है। यह हादसा सऊदी के असीर प्रांत के अकाबा शार के पास हुआ है।

यह भी पढ़ें- बांग्लादेश में भीषण सड़क हादसा, खाई में गिरी बस, 17 यात्रियों की मौत, 30 घायल

शुरुआती जांच में यह पता चला है कि यह हादसा ब्रेक फेल होने के कारण हुआ है। ऐसे में इस हादसे के कई वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे है। वीडियो में बस में आग लगने की वजह से धमाके की भी आवाज सुनाई दे रही है। वहीं मृतकों और घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बता दें कि फिलहाल इस्लाम धर्म का पवित्र रमजान चल रहा है जिसमें दुनिया भर के मुस्लिम एक महीने तक रोजा रहते है।

यह भी पढ़ें- UP में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने रोडवेज बस को मारी टक्कर, छह यात्रियों की मौत, 15 घायल