UP में 15 वरिष्‍ठ IAS अफसरों को तबादला, बलकार सिंह को आवास आयुक्त तो राजशेखर को MD पेयजल मिशन की जिम्‍मेदारी

आइएएस तबादला

आरयू ब्यूरो,लखनऊ। लोकसभा चुनाव से पहले यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। योगी सरकार ने बड़े स्तर पर आइएएस अधिकारियों का तबादला किया है। 15 वरिष्ठ आइएएस अफसरों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। साथ ही सभी अधिकारियों को तत्काल नई जिम्मेदारी संभालने का आदेश जारी किया गया है।

इनका हुआ ट्रांसफर-

• विमल दुबे को मंडलायुक्त झांसी पद पर तैनात किया गया है।

• आइएएस रवींद्र कुमार को प्रमुख सचिव पशुधन एवं दुग्ध विकास पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

• मनोज कुमार सिंह को उद्यान विभाग का चार्ज हटाया गया है।

• आइएएस बलकार सिंह नए आवास आयुक्त बनाए गए हैं।

• आइएएस आदर्श सिंह को आबकारी आयुक्त बनाया गया है।

• आइएएस राजशेखर को एमडी पेयजल मिशन ग्रामीण पद पर नियुक्त किया गया है।

• प्रमुख सचिव बाबूलाल मीना को प्रमुख सचिव उद्यान, रेशम बनाया गया है।

• राजेश कुमार सिंह को प्रमुख सचिव सहकारिता पद पर नियुक्त किया गया है, वह प्रमुख सचिव कारागार पद की जिम्मेदारी भी संभालेंगे।

• रजनीश दुबे को राजस्व परिषद का नया चेयरमैन बनाया गया है।

• रणवीर प्रसाद को विद्युत उत्पादन निगम बनाया गया है।

• पी गुरु प्रसाद को प्रमुख सचिव राजस्व पद पर तैनात किया गया है।

• चैत्रा वी को मंडलायुक्त अलीगढ़ बनाई गई हैं।

बता दें सोमवार को भी उत्तर प्रदेश सरकार ने पांच आइएएस अधिकारियों का तबादला किया था। जिसमें अयोध्या नगर आयुक्त और उपाध्यक्ष विशाल सिंह को विशेष सचिव नियुक्ति और कार्मिक विभाग पद पर नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही अयोध्या तीर्थ विकास परिषद के मुख्य कार्यपालक अधिकारी संतोष शर्मा को नगर आयुक्त अयोध्या का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वहीं नगेन्द्र प्रताप सिंह को आयुष विभाग डीजी बनाया गया है। अयोध्या विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष पद पर अश्विनी कुमार पांडे को तैनात किया गया है। श्याम बहादुर सिंह को मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष बनाया गया है। साथ ही ब्रज तीर्थ विकास परिषद के सीईओ पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।