यूपी में तेजी से बढ़ रहा कोरोना, गौतमबुद्ध नगर में सबसे ज्यादा 160 संक्रमित

कोरोना

आरयू ब्यूरो, लखनऊ। यूपी में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। उत्तर प्रदेश में 24 घंटे के भीतर लखनऊ समेत अन्य जिलों में 321 नए संक्रमण के मामले सामने आएं है। वही 282 लोग रिकवर भी हुए है। इस दौरान एक लाख आठ हजार 245 सैंपल की जांच की गई। इसी के साथ प्रदेश में एक्टिव केस की संख्या एक हजार 780 तक पहुंच गई है। प्रदेश में सबसे ज्यादा मामले गौतमबुद्ध नगर व गाजियाबाद में आएं है।

गौतमबुद्धनगर में 160, गाजियाबाद में 65, लखनऊ में 18, आगरा में 19 व कानपुर में 11 नए केस मिले। लखनऊ में मिले 18 संक्रमित, अलीगंज में सबसे ज्यादा छह केस मिले हैं। शहर का अलीगंज इलाका एक बार कोरोना का एपिसेंटर बनता नजर आ रहा है। यहां लगातार सबसे ज्यादा पॉजिटिव केस रिपोर्ट हो रहे है।

शुक्रवार को आई रिपोर्ट में अलीगंज में छह केस, आलमबाग में चार, चिनहट में दो, रेड क्रॉस में दो, सिल्वर जुबली में दो, इंदिरा नगर में एक और सरोजनी नगर में एक संक्रमित मिला है। इनमें से कांटेक्ट ट्रेसिंग के जरिए चार केस मिले है वही ट्रेवल हिस्ट्री वाले एक और लक्षण वाले नौ मरीजो की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई।

यह भी पढ़ें- कोरोना से मौत के WHO के 47 लाख वाले आंकड़े पर राहुल ने मोदी सरकार को घेरा, बोले, विज्ञान नहीं बोलता झूठ

चिकित्सा व स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद के मुताबिक राज्य में अब तक कुल 31 करोड़ 70 लाख 17 हजार 477 वैक्सीन की डोज लगाई जा चुकी है। 18 साल से ज्यादा उम्र के लोगों में 15 करोड़ 30 लाख 21 हजार 953 को पहली डोज व 13 करोड़ 15 लाख 42 हजार 805 को दोनों डोज लग चुकी है। यूपी में इसके अलावा 15 से 17 साल के बीच के एक करोड़ 33 लाख 94 हजार 153 को पहली डोज व 95 लाख 75 हजार 239 को दोनों डोज लगा दी गई है।

वही 12 से 14 वर्ष के 56 लाख 49 हजार 209 बच्चों को पहली डोज और 5 लाख 86 हजार 649 को दोनों डोज लग चुकी है। वही प्री-कॉशन डोज लगाने वालों की संख्या 28 लाख 59 हजार 396 है। वही गुरुवार को एक दिन में 4 लाख 13 हजार 429 वैक्सीन की डोज लगाई जा चुकी है।

यूपी में यहां मिले सबसे ज्यादा कोरोना केस –
गौतमबुद्ध नगर – पॉजिटिव केस – 160, रिकवर केस – 143, कुल एक्टिव केस – 788,
गाजियाबाद – पॉजिटिव केस – 65, रिकवर केस – 63, कुल एक्टिव केस – 376,
लखनऊ – पॉजिटिव केस – 18, रिकवर केस – 17, कुल एक्टिव केस – 118,
आगरा – पॉजिटिव केस – 19, रिकवर केस – सात, कुल एक्टिव केस – 70,
कानपुर – पॉजिटिव केस – 11, रिकवर केस – दो, कुल एक्टिव केस – 54

यह भी पढ़ें- लखनऊ में मिलें कोरोना के 33 संक्रमित, तीन स्‍कूलों के बच्‍चे भी चपेट में आए