UP TET 2026 सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी, जानें करें डाउनलोड

यूपी टीईटी

आरयू ब्यूरो, लखनऊ। उत्तर प्रदेश टीचर एलिजिबिलिटी एंट्रेंस टेस्ट 2026 के लिए शिक्षा सेवा चयन आयोग ने यूपी टीईटी 2026 की सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर दी है। यानी कि यूपी टीईटी 2026 के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स आज से यूपी टीईटी 2026 के लिए सिटी इंटिमेशन स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं। साथ ही यूपी टीईटी 2026 एडमिड कार्ड को भी लेकर भी बड़ा अपडेट जारी किया है।

इस दौरान उम्मीदवार ये सिटी इंटिमेशन स्लिप यूपीईएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट  http://upsssc.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। दरअसल यूपीईएसएससी ने यूपी टीईटी 2026 के आयोजन की पूरी तैयारियां कर ली हैं, जिसके तहत लिखित परीक्षा का शेड्यूल जारी किया जा चुका है। टीईटी 2026 लिखित परीक्षा का आयोजन दो, तीन और चार जुलाई को होगा।

ये परीक्षा ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। इसके लिए एडमिड कार्ड 30 जून तक जारी हो सकता है। एडमिड कार्ड http://upsssc.gov.in पर ही जारी होगा। यहां से एडमिड कार्ड डाउनलोड किया जा सकता है। एडमिड कार्ड में एग्जामिनेशन सेंटर के साथ ही रोल नंबर से जुड़ी जानकारियां होंगी।

यह भी पढ़ें- UGC NET 2026 का एग्जाम शेड्यूल जारी

असल में सिटी इंटिमेशन स्लिप में एग्जाम सिटी की जानकारी होती है। जैसे किसी कैंडिडेट को एग्जाम के लिए कौन सी सिटी में जाना है, उसकी जानकारी सिंटी इंटिमेशन स्लिप में दी जाती है। उसके हिसाब से कैंडिडेट्स एग्जाम के लिए ट्रैवलिंग की तैयारी कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि कैसे सिटी इंटिमेशन स्लिप डाउनलोड की जा सकती है।

ऐसे करें डाउनलोड

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट http://upsssc.gov.in पर जाएं।

वेबसाइट के टॉप नोटिस’ सेक्शन के तहत “यूपी टीईटी  2026 सिटी इंटिमेशन स्लिप लिंक पर क्लिक करें।

नया वेब पेज खुलेगा, इसमें लॉगिन से जुड़ी जानकारी डालें।

लॉगिन प्रोसेस पूरा करने के बाद सबमिट का बटन दबाएं।

सिटी स्लिप खुल जाएगी, उसे आप डाउनलोड कर सकते हैं या सेव कर सकते हैं।

अगर कोई कैंडिडेट सिटी स्लिप नहीं डाउनलोड कर पा रहा है तो इंटरेनेट कनेक्शन चेक करने के साथ ही पेज रिफ्रेश करते हुएअलग ब्राउजर या डिवाइस का इस्तेमाल करें।

यह भी पढ़ें- एनटीए ने जारी किया UGC NET एग्जाम के लिए सिटी स्लिप