आरयू वेब टीम। महाराष्ट्र में हुए एमएलसी चुनावों के नतीजे पूरी तरह से स्पष्ट हो गए हैं। 17 सीटों में से 16 सीटों पर सत्ताधारी भाजपा, शिवसेना और एनसीपी (अजित गुट) ने जीत हासिल की है, जबकि एक सीट विपक्ष को मिली है। छह सीटों पर पहले ही निर्विरोध प्रत्याशी चुने गए थे। नासिक सीट पर भाजपा के बागी ने एकनाथ शिंदे के उम्मीदवार का खेल बिगाड़ दिया। यहां नासिक में उनके कैंडिडेट नरेंद्र दराडे को निर्दलीय उम्मीदवार गोकुल गिते से हार का सामना करना पड़ा है।
इन सीटों पर मिली जीत
• नांदेड़: भाजपा के अमरनाथ राजुरकर जीते, कांग्रेस के रामदास पाटिल हारे।
• नागपुर (उपचुनाव): भाजपा के डॉ राजीव पोतदार जीते, कांग्रेस के अतुल लोंढे हारे।
• भंडारा-गोंदिया: भाजपा के अविनाश ब्राह्मणकर जीते, कांग्रेस समर्थित के नरेश ईश्वरकर हारे।
• छत्रपति संभाजीनगर-जालना: भाजपा के सुहास शिरसाट जीते, हारे गणेश लोखंडे (शिवसेना उद्धव गुट)
परभणी-हिंगोली: शिवसेना के सईद खान जीते, हारे डॉ. विवेक नावंदर (शिवसेना उद्धव गुट)
• जलगांव: भाजपा के नंदकिशोर महाजन जीते, हारे शरद तायडे (शिवसेना उद्धव गुट)
• सांगली-सतारा: भाजपा के धैर्यशील कदम जीते, हारे अभयसिंह जगताप (एनसीपी शरद पवार गुट)
• सोलापुर: भाजपा के राजेंद्र राउत जीते, हारे वसंतराव देशमुख (एनसीपी शरद पवार गुट)
• धाराशिव-लातूर-बीड: भाजपा के बसवराज पाटिल जीते, कांग्रेस के महेश देशमुख हारे।
• अमरावती: भाजपा के प्रवीण पोटे जीते, कांग्रेस के हर्षदीप देशमुख हारे।
यह भी पढ़ें- बोले संजय सिंह, राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में भाजपा व ट्रस्ट को देना होगा जवाब
सोमवार को आए 11 सीटों के नतीजों में बीजेपी के नौ एमएलसी को जीत मिली है, जबकि परभणी-हिंगोली सीट पर शिवसेना को जीत मिली है। नासिक सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार को जीत मिली है, जो भाजपा से बगावत करके चुनाव लड़े थे। ऐसे में उनका अगला कदम क्या होगा इस पर भी सबकी नजरें रहेगी। भाजपा के लिए यह चुनाव अहम रहे हैं। विधान परिषद में पार्टी के एमएलसी की संख्या में बढ़ोत्तरी हुई है। वहीं महाराष्ट्र की 17 में से छह सीटों पर निर्विरोध उम्मीदवार चुने गए थे। उनमें सत्ताधारी महायुति गठबंधन को पांच सीटें मिली थी, जबकि एक सीट शरद यादव की पार्टी को मिली थी।


















