प्रदेश की हर लड़की के मन में सवाल, रसूखदार के खिलाफ सुनी जाएगी या नहीं उसकी आवाज: प्रियंका

दलित छात्र की मौत
प्रियंका गांधी। (फाइल फोटो)

आरयू ब्‍यूरो, लखनऊ। उन्नाव गैंगरेप पीड़िता के सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल होने के मामले में बाराबंकी की छात्रा द्वारा किए गए सवाल को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने गुरुवार को एक बार फिर योगी सरकार पर हमला बोला है। साथ ही यह दावा किया कि प्रदेश की भाजपा सरकार में राज्य की हर लड़की के मन में यही सवाल है कि रसूखदार के खिलाफ बोलने पर उसकी आवाज सुनी जाएगी या नहीं।

यह भी पढ़ें- उन्नाव गैंगरेप कांड: भाजपा मुख्यालय घेरने जा रहे कांग्रेसियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

प्रियंका गांधी ने आज सोशल मीडिया के माध्‍यम से ट्वीट कर बाराबंकी में एक छात्रा द्वारा पुलिस से सवाल किए जाने संबंधी खबर शेयर करते हुए लिखा, अगर कोई रसूख वाला-बड़ा इंसान कुछ गलत करता है तो उसके खिलाफ हमारी आवाज सुनी जाएगी क्या? यह बाराबंकी की एक छात्रा का बालिका जागरूकता रैली के दौरान प्रदेश सरकार से पूछा गया सवाल है। उन्होंने कहा, ‘‘यही सवाल आज प्रदेश की हर महिला व बच्ची के मन में है। भाजपा जवाब दे।

यह भी पढ़ें- उन्नाव गैंगरेप: पीड़ित परिवार का लेटर न मिलने पर CJI ने जताई नाराजगी, सुनवाई कल

मालूम हो कि पिछले रविवार को सड़क हादसे में उन्नाव गैंगरेप पीड़िता  गंभीर रूप से घायल हो गई थी। हादसे में पीड़िता की मौसी और चाची की मौत हो गई। पीड़ित महिला और उसके वकील को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें- प्रियंका का BJP पर हमला, कहा पीड़िता व परिवार को प्रताड़ित करना सत्ता के संरक्षण बिना नहीं है संभव