राहुल ने कहा झूठ बोल रहे जेटली, सवाल भी पूछा, माल्‍या के भागने से पहले क्‍यों नहीं दी CBI, ED या पुलिस को जानकारी

'क्लाउड' बेनिफिट
(फाइल फोटो)

आरयू वेब टीम। 

भारत की अकूत संपत्ति लेकर विदेश भागने वाले विजय माल्‍या पर राजनीत तेज होती दिखाई दे रही है। विजय माल्‍या के अरुण जेटली से मुलाकात करने वाले बयान के बाद वित्‍त मंत्री पर लगातार सवाल उठ रहें हैं। गुरुवार को कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी ने नई दिल्‍ली में एक प्रेसवार्ता कर अरुण जेटली पर जमकर निशाना साधा, साथ ही कई गंभीर सवाल भी उठाएं हैं।

कांग्रेस अध्‍यक्ष ने आज कहा कि राफेल मुद्दे को लेकर अरुण जेटली लिखते हैं, लेकिन विजय माल्या को लेकर उन्होंने कुछ नहीं लिखा। अरुण जेटली ने जो दो मिनट तक कहा वो झूठ है और हम आज इसका सच लेकर सामने आए हैं। पीएल पुनिया जी हमारे साथ हैं और वो बताएं कि क्या देखा था उन्होंने।

यह भी पढ़ें- नौ हजार करोड़ लेकर भागे माल्‍या को लाने लंदन पहुंची CBI की स्‍पेशल टीम

इस दौरान प्रेसवार्ता में मौजूद पुनिया ने बताया कि पहली मार्च को वो संसद के केंद्रीय कक्ष में बैठे हुए थे। तभी उन्‍होंने देखा कि कोने में खड़े होकर अरुण जेटली और विजय माल्‍या बातें कर रहे थे। जो पांच से सात मिनट तक चली।

उन्होंने आगे कहा कि जब तीन तारीख को मीडिया में छपा कि माल्या लंदन चले गए। उस समय देखते ही मेरी प्रतिक्रिया थी कि वो तो दो दिन पहले जेटली से मिले थे और मैंने तमाम चैनलों में इसका जिक्र भी किया था।

पुनिया बताते हैं कि जेटली अभी ढाई साल तक चुप्पी साधे रहे और संसद में बहस भी हुई मगर उन्होंने इसका जिक्र भी नहीं किया। मेरी खुली तौर पर चुनौती है सेंट्रल हॉल में सीसीटीवी लगा हुआ है देख लें…अगर मैं झूठ बोल रहा हूं तो राजनीति छोड़ दूंगा। उन्होंने कहा कि माल्या उस दिन संसद आए थे इस बात का पूरा रिकॉर्ड है और उन्होंने रजिस्टर में दस्तखत भी किया था।

यह भी पढ़ें- विजय माल्या ने 2016 में मोदी और जेटली को लिखा पत्र किया सार्वजनिक, कहा नहीं मिला कोई जवाब

वहीं राहुल गांधी ने अरुण जेटली पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि पहला सवाल है कि वित्त मंत्री भगौड़े से बात करते हैं? और उन्होंने इसकी जानकारी न तो सीबीआइ को दी, न ईडी को और न ही पुलिस को। जबकि उन्‍हें ऐसा करना चाहिए था।

यह साफ तौर पर सबके सामने है कि माल्या लंदन जाने से पहले वित्तमंत्री से मिलकर गए थे और आपने झूठ बोला है। कोई न कोई डील हुई है और उन्हें यह बता देना चाहिए और इस्तीफा दे देना चाहिए।

यह भी पढ़ें- भाजपा ने मनमोहन सिंह पर लगाया माल्‍या को बचाने का आरोप

राहुल इतने पर ही नहीं रुके उन्‍होंने आगे कहा कि सीबीआइ चलाने वाले ने विजय माल्या की मदद की और अब अरुण जेटली झूठ बोल रहे हैं। यह साफ है कि विजय माल्या ने जेटली से अनुमति ली और लंदन गए। सरकार लगातार झूठ बोल रही है पहले राफेल को लेकर और अब माल्या को लेकर।

यह भी पढ़ें- जेठमलानी से नाराज जेटली ने केजरीवाल पर फिर किया 10 करोड़ के मानहानी का केस