वरुण गांधी का BJP पर निशाना, लखीमपुर खीरी कांड को हिंदू बनाम सिंख की लड़ाई बनाने की कोशिश

रेवड़ी कल्‍चर
फाइल फोटो।

आरयू ब्‍यूरो, लखनऊ। किसान आंदोलन के पक्ष में लगातार आवाज उठा रहे भाजपा सांसद वरुण गांधी किसानों की समस्‍याओं को लेकर अपनी ही पार्टी पर हमलावर हैं। वहीं लखीमपुर खीरी में किसानों के साथ हुई हिंसा को लेकर वरुण ने भाजपा सरकार पर लगातार हमला बोलने के साथ ही गंभीर सवाल भी उठाएं हैं। इसी क्रम में रविवार को भाजपा सांसद ने इशारों में भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि इस घटना के बाद यहां हिंदू बनाम सिख करने के प्रयास चल रहे हैं।

वरुण गांधी ने आज अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट के माध्‍यम से ट्वीट कर कहा कि, ‘लखीमपुर खीरी को हिंदू बनाम सिख लड़ाई में बदलने की कोशिश की जा रही है। यह एक अनैतिक और झूठा आख्यान है। इस तरह की अफवाह फैलाना और उन घावों को फिर से कुरेदना खतरनाक है, जिसे ठीक करने में एक पीढ़ी लग गई। हमें राष्ट्रीय एकता से ऊपर राजनीतिक लाभ नहीं रखना चाहिए।’

गौरतलब है कि भाजपा सांसद ने कहा कि लखीमपुर खीरी में न्याय के लिए संघर्ष “एक अभिमानी स्थानीय सत्ता अभिजात वर्ग के सामने गरीब किसानों के क्रूर नरसंहार”को लेकर है, और इस मुद्दे का कोई धार्मिक अर्थ नहीं है। उन्होंने कहा, “प्रदर्शनकारी किसानों का वर्णन करने के लिए ‘खालिस्तानी’ शब्द का इस्तेमाल करना न केवल तराई के इन गौरवशाली बेटों की पीढ़ियों का अपमान है, जिन्होंने हमारी सीमाओं पर लड़ाई लड़ी और खून बहाया है, बल्कि यह हमारी राष्ट्रीय एकता के लिए भी बेहद खतरनाक है। यह गलत तरह की प्रतिक्रिया को भड़काता है।”

यह भी पढें- वरुण गांधी ने लखीमपुर कांड वीडियो शेयर कर कहा, ये बिल्कुल शीशे की तरह साफ, मर्डर करके नहीं कराया जा सकता चुप

बता दें कि लखीमपुर खीरी में तीन अक्तूबर को हुई हिंसक घटना के बाद से वरुण गांधी लगातार किसानों के समर्थन में ट्वीट कर रहे हैं। वह इस संबंध में योगी सरकार को खत भी लिख चुके हैं और पीड़ित परिवारों के लिए इंसाफ और दोषियों के लिए सजा की मांग कर चुके हैं।

यह भी पढें- कांग्रेस के बाद भाजपा के गांधी भी किसानों के समर्थन में उतरे, कहा, यह अपना ही खून, हमें समझना होगा इनका दर्द

वरुण गांधी ने तीन अक्तूबर की घटना के बाद एक वीडियो को पोस्ट कर लिखा है कि, ‘यह वीडियो बिल्कुल साफ है। प्रदर्शनकारियों को हत्या से चुप नहीं कराया जा सकता। मासूम किसानों का जो खून बहा है उसकी जवाबदेही तय होनी ही चाहिए और न्याय मिलना ही चाहिए। किसानों के सामने ऐसा संदेश नहीं जाना चाहिए कि हम क्रूर हैं।

यह भी पढें- लखीमपुर कांड पर CM योगी को पत्र लिख बोले वरुण गांधी किसानों को कुचला गया निर्दयतापूरर्वक, SC की निगरानी में कराएं CBI जांच, दें एक-एक करोड़ मुआवजा