विधानसभा उपचुनवा: शिवपाल यादव ने घोषित किया प्रत्‍याशी, बांगरमऊ से किन्नर सोनम को बनाया उम्मीदवार

विधानसभा उपचुनवा
किन्नर सोनम चिश्ती। (फाइल फोटो)

आरयू ब्‍यूरो, लखनऊ। यूपी की सात विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव कि तारीखों की घोषणा होने के बाद शुक्रवार को प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने दो प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर दिया। प्रसपा प्रमुख ने उन्नाव की बांगरमऊ सीट पर किन्नर सोनम चिश्ती पर भरोसा जताते हुए उन्‍हें प्रत्‍याशी बनाया है।

किन्नर सोनम काफी समय से समाजवादियों के बीच सक्रिय हैं। सुल्तानपुर निवासी सोनम एक बार नगर निकाय का चुनाव लड़ चुकी है। इसके अलावा प्रसपा ने फिरोजाबाद की टूंडला सुरक्षित सीट से प्रकाश चंद्र मौर्य को टिकट दिया है।

गौरतलब है कि रेप कांड में दोषी साबित हुए कुलदीप सिंह सेंगर की सदस्यता जाने के कारण बांगरमऊ सीट खाली हुई है। भाजपा के कुलदीप सिंह सेंगर 2017 के चुनाव में यहां से विधायक चुने गए थे। वहीं एसपी सिंह बघेल के भाजपा से सांसद बनने के बाद से टूण्डला की सीट खाली चल रही है। पिछले साल हुए उपचुनाव में इस सीट पर चुनाव नहीं कराए जा सके थे, क्योंकि मामला कोर्ट में चला गया था। अब यहां चुनाव होंगे।

यह भी पढ़ें- विधानसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने घोषित किए प्रत्‍याशी, रामपुर के स्‍वार से हैदर व बांगरमऊ से आरती पर जताया भरोसा

उत्तर प्रदेश की आठ विधानसभा सीटों पर उपचुनाव थे, लेकिप चुनाव आयोग ने सात सीटों पर चुनाव के तारीखों कि घोषणा की है। इनमें छह भाजपा के पास, जबकि दो सपा के पास थीं। पांच सीटें मौजूदा विधायकों के निधन के कारण खाली हुई हैं। इसमें चार भाजपा के, जबकि एक सपा के विधायक थे।

वहीं दो सीटें विधायकों की सदस्यता खत्म होने के कारण खाली हुई हैं। इनमें भाजपा और सपा की एक-एक सीट है। इसके अलावा टूण्डला की सीट से विधायक एसपी बघेल 2019 में सांसद बन गए, जिसके बाद ये सीट खाली हुई है।

यह भी पढ़ें- चुनाव आयोग ने कि UP-MP व बिहार समेत इन राज्‍यों के उपचुनाव के तारीखों की घोषण, तीन व सात नवंबर को डाले जाएंगे वोट