जामिया फायरिंग: विपक्ष ने मोदी सरकार को घेरा, दिल्‍ली पुलिस पर भी उठाए सवाल

जामिया फायरिंग
घायल को ले जाते लोग।

आरयू वेब टीम। ना‍गरिकता संशोधन कानून के विरोध में गुरुवार को जामिया छात्रों द्वारा निकाले गए मार्च के दौरान हुई फायरिंग को लेकर मोदी सरकार एक बार फिर विपक्ष के निशाने पर आ गई है। मामले को लेकर आप, लेफ्ट, एआइएमआइएम समेंत विपक्षी दलों ने इसके पीछे भाजपा को ही जिम्‍मेदार ठहराया है। साथ ही पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठाएं हैं।

संजय सिंह ने कहा कि जामिया की जो आज घटना हुई है उस से ये स्पष्ट हो गया है जबसे गृह मंत्री अमित शाह बने है तब से कानून-व्यवस्था बद से बदतर हो गई है। भाजपा एक सुनियोजित साजिश के तहत हार के डर से माहौल बिगाड़ने की कोशिश करती है। पहले नेता उटपटांग बात करते हैं फिर अरविंद केजरीवाल को आतंकवादी कहते हैं फिर हार के डर से दिल्ली का माहौल खराब करने में लगे हैं। उन्‍होंने कहा कि एक बड़ी साज़िश गृहमंत्री अमित शाह रच रहे हैं। दिल्ली का चुनाव हार के डर से टालने की कोशिश कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- जामिया यूनिवर्सिटी के पास हो रहे CAA के खिलाफ मार्च में बंदूक लेकर घुसा युवक, फायरिंग कर बोला-ये लो आजादी, देखें वीडियो

वहीं लेफ्ट नेता डी राजा ने कहा कि भाजपा नेता अनुराग ठाकुर को उनकी उस टिप्पणी के लिए गिरफ्तार किया जाना चाहिए, जिसमें उन्होंने भीड़ से ‘‘गद्दारों को गोली मारने’’ का नारा लगाने को कहा था। उन्होंने कहा कि जामिया गोलीबारी घटना दिल्ली में चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा नेताओं द्वारा दिए गए भड़काऊ बयानों का सीधा परिणाम है।

फायरिंग पर एआइएमआइएम अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि ”ये घटना आज तब हुई जब हम लोग महात्मा गांधी के हत्यारे आतंकी गोडसे को याद कर रहे हैं। जब छात्र इसको लेकर एक मार्च पर जा रहे थे। ऐसी कायरता हमें डराती नहीं है। प्रदर्शन जारी रहेगा। ये अब गोडसे बनाम गांधी, आंबेडकर और नेहरू के भारत के बीच है। एक पक्ष को चुनना आसान है।”

इसके साथ ही ओवैसी ने ट्वीट किया, ”दिल्ली पुलिस पर निशाना साधते हुए असदुद्दीन ओवैसी ने ट्वीट किया कि दिल्ली पुलिस ने जो हिम्मत पिछले महीने जामिया में दिखाई थी उसका क्या हुआ। क्या आप बता सकते हैं कि एक गोली लगे पीड़ित को बैरीकेड पर क्यों चढ़ना पड़ा। क्या आपके सेवा नियम आपको मानवीय होने से रोकते हैं?”

वहीं घटना स्थल पर भारी संख्या में छात्रों की भीड़ मौजूद रहे। छात्रों में आक्रोश है। छात्र सवाल कर रहे है कि घटना से समय भारी संख्‍या में पुलिस बल मौजूद थी और वो तमाश्‍बीन बनीं उस शख्‍स को हथियार लहराते देख रही थी, जिसके बाद उसने गोली चला दी।

यह भी पढ़ें- जब भाजपा के मंत्री गोली मारने के लिए उकसाएंगे तब ये सब होना है मुमकिन: प्रियंका