योगी का कांग्रेस पर हमला, बोले षड़यंत्रों से भरा है देश की सबसे पुरानी पार्टी का इतिहास

आरयू ब्‍यूरो, 

लखनऊ। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को लखनऊ में अपने सरकारी आवास पर मीडिया से बात करते हुए न सिर्फ कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला बल्कि कांग्रेस को आतंकवादियों का पैरोकार तक बता दिया है।  उन्होंने कहा कि देश की सबसे पुरानी पार्टी का इतिहास षड़यंत्रों से भरा हुआ है। कोर्ट के फैसलों से यह स्पष्ट हो गया है।

मीडिया से योगी ने कहा कि कांग्रेस को देशहित की कतई चिंता नहीं है। उसे अपने हित के आगे देश की सुरक्षा की भी चिंता नही हैं। सीएम ने यह भी कहा कि अब शोहराबुद्दीन मामले में सीबीआइ कोर्ट का फैसला आने के बाद बेनकाब कांग्रेस देश की जनता से माफी मांगे।

यह भी पढ़ें- मोदी के ‘मन की बात’ सुनकर बोले योगी, इससे मिला युवाओं, किसानों और महिलाओं को नया रास्‍ता

हमला जारी रखते हुए योगी ने आगे कहा कि सोनिया गांधी व मनमोहन सिंह ने अमित शाह के खिलाफ साजिश की थी। कांग्रेस आतंकियों के हितों के लिए लड़ रही थी और अमित शाह को लॉबिंग कर जेल भिजवाया। कांग्रेस देश में नया नेतृत्व उभरने ही नहीं देना चाहती थी, इसलिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व अमित शाह के खिलाफ साजिश करती रही है।

यह भी पढ़ें- बोले योगी अगस्ता वेस्टलैंड मामले में सोनिया गांधी का नाम आने से घबरा गई है कांग्रेस

इस दौरान मुख्‍यमंत्री राफेल मामले को लेकर भी कांग्रेस को निशाने पर लेने से नहीं चूंके। योगी ने कहा राफेल मामले पर भी कांग्रेस का झूठ उजागर हो गया है। ये दिखाता है कि यह पार्टी अपने राजनीतिक हितों को पूरा करने के लिए किसी भी हद तक जा सकती है। कांग्रेस राष्ट्रीय सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करती है।

यह भी पढ़ें- गो कल्याण सेस सहित योगी की कैबिनेट में इन पांच फैसलों को मिली मंजूरी