योगी की कैबिनेट में 15 प्रस्तावों पर लगी मुहर, अलीगढ़ नगर निगम सहित आठ नगर निकायों के सीमा विस्तार को मंजूरी

योगी की कैबिनेट
कैबिनेट के फैसलों की जानकारी देते सूर्य प्रताप शाही।

आरयू ब्यूरो, लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को लोकभवन में हुई कैबिनेट बैठक में कई अहम फैसले लिए गए। कैबिनेट में आज 15 महत्वपूर्ण प्रस्ताव को मंजूरी मिली। इसमें विधानमंडल के मानसून सत्र की तिथि भी शामिल है। करीब एक घंटे तक चली इस बैठक में मानसून सत्र के साथ ही नगर विकास विभाग के 12 प्रस्ताव पास हुए, जिनमें प्रदेश में चार नए नगर पंचायत को मंजूरी मिली।

वहीं कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कैबिनेट के फैसलों की जानकारी देते हुए मीडिया को बताया कि अयोध्या की मां कामाख्या नगर पंचायत सहित चार नई नगर पंचायतों का गठन हुआ है। अलीगढ़ नगर निगम समेत आठ नगर निकायों के सीमा विस्तार के प्रस्तावों पर लगी मुहर। अब कुल 756 नगर निकाय हो गए हैं। फर्रुखाबाद के कांपिल तक सीमा विस्तार, संकिसा को नगर पंचायत बनाया जायेगा, अयोध्या मां कामख्या नगर पंचायत बनेगी। इसके साथ ही साथ देवरिया और अलीगढ़ नगर निकाय का भी सीमा विस्तार होगा।

कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने बताया कि योजना के तहत किसानों को अनुदान दिया जाएगा। इस योजना में 41.42 लाख किसान लाभान्वित होंगे। किसान हित में कीट रोग नियंत्रण योजना को मंजूरी । 2022-23 से 2026-27 तक 192.57 करोड़ रुपये व्यय किये जाएंगे। प्रदेश के किसानों के लिए खरपतवार रोग नियंत्रण योजना के लिए 192 करोड़ राशि के जरिए 24 करोड़ किसानों को लाभ दिया जायेगा। इस पर भी कैबिनेट की स्वीकृति मिली है।

यह भी पढ़ें- योगी की कैबिनेट में 15 प्रस्तावों पर लगी मुहर,परिवहन विभाग में सिपाहियों की भर्ती को मिली मंजूरी

कैबिनेट ने इसके साथ गृह, औद्योगिक विकास एवं अवस्थापना के प्रस्तावों को मंजूरी दी। ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के लिए भी कुछ विभागों की नीतियों के प्रस्ताव को मंजूरी मिली है। इसी माह के दूसरे पखवाड़े में विधान मंडल का सत्र बुलाए जाने का प्रस्ताव भी कैबिनेट की मंजूरी के लिए लाया गया।

यह भी पढ़ें- योगी की कैबिनेट में परिवहन विभाग में भर्ती व SGPGI कर्मियों के वेतनमान समेत 15 प्रस्तावों पर लगी मोहर