योगी सरकार-2 में मंत्रियों के प्रभार वाले मंडलों व जिले में तीसरी बार हुआ बदलाव

मंत्रियों के प्रभार
फाइल फोटो।

आरयू ब्यूरो, लखनऊ। योगी सरकार ने मंत्रियों के प्रभार वाले जिलों में फेरबदल किया है। योगी सरकार के दूसरे कार्यकाल में करीब चार महीने में मंत्रियों के प्रभार वाले मंडलों और जिले में तीसरी बार बदलाव किया गया है। अहम बात ये है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या और ब्रजेश पाठक को छह-छह मंडल देखने की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अंतर्गत सीएम व दोनों उपमुख्यमंत्री 25-25 जिलों की जिम्मेदारी संभालेंगे। शासन से मिली जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी मंडल की जिम्मेदारी जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह को सौंपी गई है।

वहीं कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना, राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी और दिनेश खटीक को अब गोरखपुर मंडल की जिम्मेदारी दी गई है। अभी तक गोरखपुर मंडल की जिम्मेदारी कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के पास थी, लेकिन अब कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह को वाराणसी मंडल का प्रभार सौंपा गया है।

यह भी पढ़ें- कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह बने भाजपा विधान परिषद के नेता सदन

वहीं, स्वतंत्र देव के साथ संदीप सिंह और संजीव गौंड ग्रुप ऑफ मिनिस्टर्स में शामिल हैं। इसके अलावा कैबिनेट मंत्री डॉक्टर संजय निषाद को झांसी मंडल का प्रभारी बनाया गया है, जबकि अभी तक वह चित्रकूट मंडल के प्रभारी थे।

बात करें राजधानी लखनऊ की तो लखनऊ का प्रभारी अब कैबिनेट मंत्री जितिन प्रसाद को बनाया गया है। अभी तक झांसी मंडल का प्रभार देख रहे हैं। वहीं कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी को अब मेरठ मंडल का प्रभारी बनाया गया। नंद गोपाल के साथ ग्रुप ऑफ मिनिस्टर्स में राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार नरेंद्र कश्यप और राज्य मंत्री बृजेश सिंह शामिल हैं।

यह भी पढ़ें- UP विधानपरिषद चुनाव: दो सीटों पर भाजपा ने घोषित किए प्रत्याशी, 11 अगस्त को होगी वोटिंग