‘गोल्‍ड’ में हॉकी के साथ दौड़ते नजर आएंगे मिस्‍टर खिलाड़ी!

akshay kumar gold

आरयू एन्‍टरटेन्‍मेंट डेस्‍क।

बॉलीवुड स्‍टार अक्षय कुमार की आने वाली फिल्‍म ‘गोल्‍ड’ हॉकी स्‍टार के जिंदगी पर आधारित होगी। बालीवुड सूत्रों से आती खबरों के अनुसार इस फिल्‍म में खतरों के खिलाड़ी अक्‍की मैदान में हॉकी और बॉल से खेलते नजर आएंगे। फिल्‍म का बेस भारत के आजाद होने के बाद 1948 में हॉकी का पहला गोल्‍ड मेडल जीतने को बताय जा रहा है।

इस फिल्‍म में अक्षय कुमार हॉकी के स्‍टॉर प्‍लेयर बलबीर सिंह के अवतार में दिखाई देंगे। आपको बता दे कि बलबीर सिंह तीन बार गोल्‍ड मेडल जीतने वाली हॉकी टीम का हिस्‍सा रहे है। श्री सिंह ने 1948, 1952 के साथ ही 1956 में भी गोल्‍ड जीतने वाली भारतीय टीम की ओर से हॉकी खेली थी। कहा जा रहा है कि फिल्‍म हॉकी के साथ ही बलबीर सिंह के जिंदगी के भी कुछ अनछुए पहलुओं को दुनिया के सामने लाएगी। इसके साथ ही बॉलीवुड के मिस्‍टर खिलाड़ी अक्षय कुमार ‘गोल्‍ड’ में गोल करते हुए नजर आएंगे। हालांकि अभी अक्‍की की ओर से इसकी पुष्टि होना बाकी है।

फिल्‍म की रिलीज डेट 15 अगस्‍त रखी गई। माना जाता है कि स्‍वतंत्रता दिवस के आसपास हर भारतीय के अंदर की देशभक्ति आम दिनों के मुकाबले कई गुना बढ़ जाती है। देशभक्ति से सराबोर महोल में फिल्‍म के रिलीज होने से उसे जबरदस्‍त फायदा मिलने की उम्‍मीद की जा रही है।

‘गोल्‍ड’ की तैयारी में लगे अक्‍की इससे पहले असल जिंदगी पर आधारित फिल्‍म ‘रुस्‍तम’ और ‘एयरलिफ्ट’ के लिए काम कर चुके है। करीब 92 वर्ष के बलबीर सिंह फिलहाल कनाडा में रह रहे है।