जून 2024 तक JP नड्डा के पास रहेगी भाजपा की कमान, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने की घोषणा

जेपी नड्डा
घोषणा करते अमित शाह।

आरयू वेब टीम। जगत प्रकाश नड्डा एक साल के लिए और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बले रहने वाले हैं। पार्टी की तरफ से उन्हें एक साल का एक्सटेंशन दे दिया गया है। इसकी अटकलें पहले से लग रही थीं, अब केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इसकी घोषणा करते हुए मंगलवार को कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा का कार्यकाल जून 2024 तक बढ़ा दिया गया है।

शाह ने मीडिया को बताया कि भाजपा कार्यकारिणी में ये प्रस्ताव पास हुआ। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने यह प्रस्ताव रखा और सभी ने सर्वसम्मति से मंजूरी दी। सभी भाजपा के सदस्यों ने इसे स्वीकार किया है। जेपी नड्डा को जून 2024 तक के लिए भाजपा के अध्यक्ष के रूप में इनका कार्यकाल बढ़ाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें- लोकतंत्र में वोट उसी को देना चाहिए, जो जनता के काम का हिसाब दे: अमित शाह 

गौरतलब है कि अगले साल यानी 2024 में प्रधानमंत्री मोदी तीसरी बार देश की जनता से जनमत मांगेगे। उसके पहले 2023 में नौ राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं और यह चुनाव आम चुनाव को लेकर राजनीतिक धारणा बनाने में भूमिका निभाते हैं। इनमें खासतौर पर मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, कर्नाटक में पार्टी का प्रदर्शन लोकसभा की दृष्टि से बेहद अहम होगा। गौरतलब है कि इन राज्यों की 93 में से 87 सीटें इस समय पार्टी के पास है।

यह भी पढ़ें- डिप्टी सीएम ने भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से की मुलाकत, लोकसभा चुनाव को लेकर लगने लगी ये अटकलें