हिंडनबर्ग रिसर्च की चेतावनी, ‘भारत में जल्द होने वाला है कुछ बड़ा’

हिंडनबर्ग रिसर्च

आरयू वेब टीम। भारत के दूसरे सबसे रईस उद्योगपति गौतम अडानी ग्रुप को हिला देने वाली अमेरिकी शॉर्ट सेलर फर्म हिंडनबर्ग रिसर्च ने फिर एक बड़ी चेतावनी जारी की है। जिसमें सिर्फ इतना इशारा कर कंपनी ने कहा है कि “भारत में जल्द ही कुछ बड़ा होने वाला है।” इस पोस्ट ने कई लोगों को परेशान कर दिया है।

आज हिंडनबर्ग रिसर्च ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर चेतावनी दी। हिंडनबर्ग ने एक्स पर कहा कि भारत में जल्द ही कुछ बड़ा है। जिसके बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि हिंडनबर्ग एक बार फिर भारत को लेकर कोई बड़ी रिपोर्ट जारी करने वाला है।

अडानी ग्रुप के बाद अब हिंडनबर्ग के निशाने पर कौन है, यह अब तक साफ नहीं हो पाया है। वहीं ये चेतावनी शेयर होल्डरों को जरूर प्रभावित करेगा। गनीमत है कि आज शेयर मार्केट बंद है, नहीं तो क्या पता शेयर मार्केट पर इसका असर दिखता। हिंडनबर्ग की रिपोर्ट ने अडानी ग्रुप के निवेशकों को संशय में डाल दिया है। हिंडनबर्ग रिसर्च के पोस्ट का कमेंट देखें तो आप जान जाएंगे कि कुछ लोग हिंडनबर्ग रिसर्च की विश्वसनीयता को लेकर भी सवाल उठा रहे हैं।

यह भी पढ़ें- हिंडनबर्ग रिपोर्ट के बाद अमेरिका में भी शुरू हो गई अडानी ग्रुप के खिलाफ जांच

बता दें कि 24 जनवरी 2023, भारतीय इतिहास की वह तारीख, जिसने भारत के दूसरे सबसे रईस व्यक्ति गौतम अडानी को हिला कर रख दिया था। पिछले साल 24 जनवरी को हिंडनबर्ग रिसर्च ने अडानी ग्रुप से जुड़ी एक रिपोर्ट जारी की थी, जिससे सामने आते ही कंपनी के शेयरों एकदम से धड़ाम हो गए थे। हिंडनबर्ग रिपोर्ट ने न सिर्फ अडानी ग्रुप के शेयरों को पटका था बल्कि भारतीय शेयर बाजार को भी तगड़ा झटका दिया था। रिपोर्ट के डेढ़ साल बाद भी अडानी ग्रुप के शेयर पुरानी स्थिति में वापस नहीं आ पाएं है।

अपनी रिपोर्ट में हिंडनबर्ग रिसर्च ने कहा था कि अडानी ग्रुप के शेयर्स ने शॉर्ट पॉजिशन ली है। उस वक्त यह साफ नहीं हो सका कि अडानी ग्रुप ने इसके लिए शॉर्ट पॉजिशन ली थी। रिपोर्ट से पहले तक गौतम अडाणी दुनिया के शीर्ष पांच रईसों में शामिल थे पर रिपोर्ट के बाद उनकी संपत्ति में भारी गिरावट हुई।

यह भी पढ़ें- अडानी के बाद हिंडनबर्ग रिसर्च का बड़ा ऐलान, आने वाली है एक और रिपोर्ट