राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री व राहुल गांधी ने देशवासियों को दी होली की शुभकामनाएं

होली की शुभकामनाएं

आरयू वेब टीम। देशभर में आज होली के त्योहार की धूम मची हुई है। इस अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू , प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राहुल गांधी समेत कई नेताओं ने देशवासियों को होली की शुभकामनाएं दी हैं।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को देशवासियों को होली की शुभकामनाएं दीं। राष्ट्रपति ने अपने पोस्ट में कहा कि रंगों के त्योहार होली के इस पावन अवसर पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। ये त्योहार एकता, प्रेम और सद्भाव का संदेश देता है और भारत की सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। इस अवसर पर हम सब मिलकर भारत माता की संतानों के जीवन में प्रगति, समृद्धि और खुशियों के रंग भरने का संकल्प लें।

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर देशवासियों को दिए अपने संदेश में कहा कि मैं आप सभी को होली की हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। यह खुशियों और उमंगों से भरा हुआ त्योहार सभी के जीवन में नया उत्साह और ऊर्जा लाएगा और देशवासियों में एकता के रंग भी और गहरे होंगे।

वहीं कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भी होली के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अपने आधिकारिक ‘एक्स’ हैंडल पर एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा कि होली के पावन पर्व पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। रंगों का यह त्योहार आपके जीवन में नया उत्साह, नई उमंग और ढेर सारी खुशियां लेकर आए।

यह भी पढ़ें- होली पर बदलेगा मौसम, पश्चिमी यूपी में बारिश व वज्रपात के आसार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने होली की बधाई देते हुए कहा, ‘उमंग, उत्साह और रंगों के पर्व ‘होली’ की समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। यह रंगोत्सव आप सभी के जीवन में उत्तरोत्तर समृद्धि, उन्नति और संपन्नता लेकर आए।

इस दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी होली की शुभकामनाएं दीं और देशवासियों की खुशहाली और स्वास्थ्य की कामना की। उन्होंने लिखा कि होली के इस पावन पर्व पर आपको हार्दिक शुभकामनाएं। यह पर्व आपके जीवन में खुशियों और अच्छे स्वास्थ्य के रंग भर दे। उन्होंने कहा कि मेरी कामना है कि आपकी होली आनंदमय और सुरक्षित हो। हर्ष, उल्लास और नई ऊर्जा का प्रतीक यह पर्व आपके जीवन में खुशियां और स्वास्थ्य लेकर आए।

यह भी पढ़ें- साल में 52 जुमा एक होली वाला बयान दे विवादों में घिरे CO अनुज चौधरी के पिता को बेटे की हत्‍या का अंदेशा, मांगी सुरक्षा