आरयू वेब टीम। पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना बुधवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के सामने एक नामी ऑनलाइन बेटिंग एप 1xBet से जुड़े कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पेश हुए। सूत्रों के अनुसार, एजेंसी ने रैना को समन जारी किया था, जिसके बाद सुरेश रैना दिल्ली स्थित ईडी हेड क्वार्टर में अपना बयान दर्ज करवाने पहुंचे। एजेंसी के मुताबिक, सुरेश रैना का नाम इस मामले में उनके कुछ विज्ञापनों और एंडोर्समेंट्स के कारण जोड़ा जा रहा है।
ईडी की टीम ने रैना से 1xBet एप के साथ उनके संबंधों, एंडोर्समेंट डील और किसी भी वित्तीय लेन-देन की पूरी जानकारी मांगी। यह पूछताछ प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (पीएमएमएलए) के तहत हुई। जांच में सामने आया कि जब एप यूजर द्वारा पेमेंट की जाती थी तो रोजाना रिसीवर का नाम और डिटेल बदल जाता था, लेकिन बाद में पैसा रूट कर इसी 1xBet के अकाउंट में पहुंच जाता था, जिसके बाद ईडी को शक हुआ। साथ ही पैसा इस बेटिंग एप के अकाउंट से विदेश में रूट हो रहा था।
यह भी पढ़ें- सुप्रीम कोर्ट की ED को कड़ी फटकार, बदमाशों की तरह नहीं काम कर सकती एजेंसी, कानून के दायरे में होगा रहना
ऑनलाइन बेटिंग और गेमिंग एप्स के प्रमोशन से जुड़े मामलों में सामने आए हैं। ईडी की जांच का दायरा कई करोड़ रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग और टैक्स चोरी तक फैला हुआ है। जांच एजेंसी इन प्लेटफॉर्म्स के प्रमोटर्स और उससे जुड़े तमाम लोगों से पूछताछ कर रही है। सुरेश रैना भारतीय क्रिकेट टीम के प्रमुख खिलाड़ियों में से एक रहे हैं, हालांकि ईडी की ओर से फिलहाल ये स्पष्ट नहीं किया गया है कि रैना के खिलाफ कोई सीधा आपराधिक मामला दर्ज किया गया है या उनसे फिलहाल सिर्फ जानकारी के लिए पूछताछ की गई है।


















