मानसून ने यूपी में फिर पकड़ी रफ्तार, 47 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी

लखनऊ में बारिश
लखनऊ में बारिश।

आरयू ब्यूरो, लखनऊ। यूपी में कई दिनों की गर्मी और उमस के बाद मानसून ने एक बार फिर वापसी कर ली है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के 47 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसी के साथ गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की भी आशंका है। वहीं 24 घंटे के दौरान राजधानी लखनरऊ समेत यूपी के दोनों संभागों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा पूर्वी यूपी में कहीं-कहीं झोंकेदार हवा भी दर्ज की गई। इसकी अधिकतम गति लखनऊ एयरपोर्ट पर 46 किमी/घंटा दर्ज की गई है।

मौसम विभाग के मुताबिक बांदा, चित्रकूट, प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रवि दास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, आगरा, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर एवं आस-पास के इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें- लखनऊ सहित 15 जिलों में होगी आफत की बारिश, मौसम विभाग का अलर्ट जारी

इसके साथ ही मौसम विभाग ने बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रवि दास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, आगरा, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर एवं आस-पास के इलाकों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है।

यह भी पढ़ें- यूपी के 19 शहरों में होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी की वार्निंग