आयतुल्ला अली खामेनेई के बाद बेटे मोजतबा को चुना गया, बनाए गए ईरान के सुप्रीम लीडर

ईरान
मोजतबा खामेनेई।

आरयू इंटरनेशनल डेस्क। ईरान के सुप्रीम लीडर आयतुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद अब देश के नए सुप्रीम लीडर का ऐलान कर दिया गया है। खामेनेई के बड़े बेटे मोजतबा खामेनेई को ईरान का नया सुप्रीम लीडर चुना गया है। ईरान के सरकारी मीडिया ने आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि कर दी है।

खामेनेई के बड़े बेटे मोजतबा खामेनेई का जन्म 1969 में मशहद शहर में हुआ। उन्होंने धार्मिक माहौल में शिक्षा को ग्रहण किया। ईरान और इराक के युद्ध के अंतिम दौर में उन्होंने रिवोल्यूशनरी गार्ड में काम भी किया। काफी वक्त से अपने पिता के करीब थे। बताया जा रहा है कि खामेनेई के बड़े फैसलों में उनकी छाप रहती थी।

यह भी पढ़ें- अमेरिका-इजराइल हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह खामेनेई समेत बेटी-दामाद, बहू-पोती की मौत

एक मार्च 2026 की सुबह ईरान के सरकारी टीवी और  न्यूज एजेंसी ने जानकारी दी कि 28 फरवरी, शनिवार को तेहरान में हवाई हमलों के दौरान खामेनेई के दफ्तर पर भी अटैक किया गया। इसमें 86 वर्षीय खामेनेई की मौत हो गई। ऐसा बताया जा रहा है कि हमला सरकारी ठिकानों पर किया गया, एक लक्षित कार्रवाई थी। ईरान ने इस बीच 40 दिन के राष्ट्रीय शोक और सात दिन की सार्वजनिक छुट्टी का ऐलान किया है।

यह भी पढ़ें- इजरायल के हमलों का ईरान ने दिया जवाब, UAE समेत अमेरिका के सात मददगार देशों पर दागीं मिसाइलें