आरयू ब्यूरो, लखनऊ। समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के बेटे और भाजपा नेता अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव की बुधवार को अचानक मौत हो गई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक प्रतीक यादव को सुबह ही सिविल अस्पताल लाया गया था, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो चुकी थी। घटना की जानकारी पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शुरुआती जांच के बाद शव को सुबह ही पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रतीक की मौत विषाक्त पदार्थ के सेवन से होने का अंदेशा लगाया जा रहा, हालांकि मौत का वास्तवितक कारण पीएम रिपोर्ट सामने आने के बाद ही साफ हो पाएगा।
मिली जानकारी के मुताबिक 38 वर्षीय प्रतीक यादव की बुधवार भोर में अचानक तबीयत बिगड़ गयी थीं। जिसके बाद पत्नी अपर्णा यादव के भाई अमन सिंह बिष्ट व अन्य लोग उन्हें लेकर सिविल अस्पताल पहुंचे थे। जहां मेडिकल टीम की तमाम कोशिशों के बावजूद, सुबह 5:55 बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रतीक की पत्नी और भाजपा नेता अपर्णा फिलहाल असम में हैं, वे लखनऊ के लिए रवाना हो गई हैं। अभी मौत की वजह पता नहीं चल सकी है। शव का पोस्टमॉर्टम कराने के लिए किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी भेजा गया। जहां डॉक्टरों की टीम ने सुबह करीब दस बजे शव का पोस्टमॉर्टम किया।
वहीं पोस्टमॉर्टम के दौरान सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव भी केजीएमयू की मॉच्यूरी पहुंचे थे। इससे पहले यूपी के पूर्व सीएम ने भाई की मौत पर शोक जताया। अखिलेश ने एक्स पर एक पोस्ट करते हुए कहा कि प्रतीक यादव जी का निधन, अत्यंत दुखद। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे। विनम्र श्रद्धांजलि!
जहर खाने से मौत का मामला लगा…
प्रतीक की मौत से जुड़े घटनाक्रम के बारे में सिविल हॉस्पिटल निदेशक ने बताया कि प्रतीक यादव के ड्राइवर ने सिविल हॉस्पिटल पहुंच कर बताया की भैया की तबियत खराब हो गई है। जब डॉक्टर घर पर पहुंचे तो बॉडी में कुछ नहीं था बॉडी को सिविल हॉस्पिटल लाया गया और ब्रॉटडेड बताया गया। हालांकि बॉडी को सिविल हॉस्पिटल के डॉक्टर्स ने रोक लिया, क्योंकि सस्पेक्टेड पॉइजिंगनिग (जहर खाने से मौत) का मामला लगा लिहाजा पोस्टमार्टम के लिए केजीएमसी भेजा गया।
यह भी पढ़ें- अपर्णा को तलाक देंगे प्रतीक यादव, सोशल मीडिया पर किया ऐलान
बता दें कि प्रतीक मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के बेटे थे। प्रतीक का राजनीति से कोई वास्ता नहीं था और वह रियल एस्टेट व फि’टनेस के कारोबार से जुड़े थे। प्रतीक पहली बार साल 2017 में उस समय चर्चा में आए थे जब वह अपनी लेंबॉर्गिनी कार लेकर निकले थे। दरअसल, लखनऊ की सड़कों पर उनकी नीली रंग की लैंबॉर्गिनी कार खूब दौड़ी थी और विपक्ष ने इसी को लेकर यादव परिवार पर तंज कसा था। प्रतीक यादव ने सफाई देते हुए कहा था कि यह उनका दस साल पुराना सपना था और उनका सपना 14 दिसंबर 2016 को पूरा हुआ था। प्रतीक ने बताया था कि कारों को लेकर उनका शौक है और वह दस साल से लैंबॉर्गिनी कार का सपना पाले हुए थे।
यह भी पढ़ें- पत्नी साधना और बहू अपर्णा के साथ वोट डालने पहुंचे मुलायम
प्रतीक ने ब्रिटेन की यूनिवर्सिटी ऑफ लीड्स से पढ़ाई की थी। एक इंटरव्यू में प्रतीक ने बताया था कि उनकी फिटनेस में काफी रुचि है। वह अपने बिजनेस पर ध्यान देना चाहते हैं। मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव ने भाजपा से जुड़ी हैं। प्रतीक से कई मौकों पर जब राजनीति में होने को लेकर सवाल पूछे गए तो उन्होंने दो-टूक कहा कि उनकी सियासत में खास दिलचस्पी नहीं है।
यह भी पढ़ें- मुलायम सिंह यादव के अंतिम दर्शन को उमड़ी भीड़, समर्थक व आम जनता समेत दिग्गज नेताओं ने दी नम आंखों से श्रद्धांजलि





















