सपा नेता के बयान का विरोध कर अखिलेश ने कहा, PM के खिलाफ इस भाषा से सहमत नहीं, भाजपा नेताओं को भी घेरा

अखिलेश
मीडिया से बातचीत करते अखिलेश यादव।

आरयू ब्यूरो, लखनऊ। समाजवादी पार्टी नेता और हमीरपुर से सांसद अजेंद्र सिंह लोधी की आपत्तिजनक टिप्पणी पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने प्रतिक्रिया दी है। प्रयागराज दौरे पर आए कन्नौज सांसद ने लोधी के बयान से असहमति जताई। हालांकि सपा मुखिया ने भाजपा के नेताओं के बयान पर भी टिप्पणी की। साथ ही राजनीति में इस्तेमाल होने वाली भाषा में मर्यादा होनी चाहिए। हमने कभी भी किसी के खिलाफ इस तरह की भाषा या व्यवहार का समर्थन नहीं किया है। जहां तक प्रधानमंत्री का सवाल है, उनके खिलाफ ऐसी टिप्पणी नहीं की जानी चाहिए, लेकिन क्या आपने कभी बीजेपी नेताओं या मुख्यमंत्रियों के बयान सुने हैं?

मंगलवार को प्रयागराज में मीडिया से बात करते हुए सपा मुखिया ने कहा कि क्या आपने राज्यसभा और लोकसभा में भाजपा सांसदों और नेताओं द्वारा दिए गए बयानों का रिकॉर्ड देखा है? हम अपने सांसद या अजेंद्र लोधी द्वारा कही गई बात का समर्थन नहीं करते, हालांकि अगर किसी ने भावनात्मक पीड़ा में आकर कुछ कह दिया और उस दौरान अनुचित भाषा का इस्तेमाल हुआ, तो वह भाषा निश्चित रूप से सही नहीं थी। साथ ही कहा कि भाजपा देश की अर्थव्यवस्था के लिए संकट है। प्रधानमंत्री की अपील भाजपा के पतन का ऐलान है। जो लोकसभा  में हारे है वे अपील में भी हारेंगे।

इतना ही नहीं भाजपा सरकार ने देश की अर्थव्यवस्था को बर्बाद कर दिया। भाजपा सरकार अर्थव्यवस्था को लेकर बड़ी-बड़ी दावे करती थी। आखिर आज अर्थव्यवस्था क्यों धराशाई हो गई। सत्ता में कौन लोग है। डालर क्यों नीचे जा रहा है। भाजपा लगातार 12 साल से केंद्र की सत्ता में है। अर्थव्यवस्था क्यों लड़खड़ा गई? क्यों पटरी से उतर गई। प्रधानमंत्री जी और सरकर को जनता से ऐसी अपील क्यों करनी पड़ रही है। अखिलेश ने कहा कि भाजपा सरकार लगातार झूठ बोल रही है। जो महिला आरक्षण बिल 2023 में संसद में पास होकर कानून बन गया है, भाजपा उसको लेकर भी झूठ बोल रही है।

यह भी पढ़ें- सपा सरकार में होगी महाराणा प्रताप की जयंती पर दो दिन की छुट्टी, अखिलेश ने किया ऐलान

प्रधानमंत्री जी लोकसभा में और मुख्यमंत्री जी विधानसभा में क्या-क्या बोल रहे थे। सच्चाई है यह कि भाजपा महिलाओं को आरक्षण नहीं देना चाहती है। भाजपा के मन में महिला आरक्षण को लेकर खोट है। जब सरकार को पता चल गया कि परिसीमन बिल नहीं पास होगा तब उसने 2023 में पास हुए महिला आरक्षण बिल का नोटिफिकेशन कर दिया। जो बिल संसद में पास हो चुका था उसको लेकर मुख्यमंत्री जी विधानसभा में प्रस्ताव लेकर आए थे। यह भाजपा का पतन है।

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में समाजवादी पार्टी के सांसद अजेंद्र सिंह लोधी और उनके अज्ञात समर्थकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस सूत्रों के मुताबिक यह मामला भारतीय जनता पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी सत्येंद्र प्रताप गुप्ता की तहरीर पर 11 और 12 मई की दरमियानी रात को महोबा शहर कोतवाली में दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें- अखिलेश का PM मोदी पर तंज, काशी को क्योटो नहीं बना सकते तो कम से कम कर दें कुत्‍ता मुक्त