सरकार जाने के बाद ममता बनर्जी को लगा एक और झटका, सांसद काकोली घोष ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा

काकोली घोष
काकोली घोष। (फाइल फोटो)

आरयू वेब टीम। पश्चिम बंगाल में पहली बार भाजपा सरकार आने और ममता सरकार के जाने के बाद तृणमूल कांग्रेस से नेता किनारा कर रहे रहें हैं। इसी क्रम में अब ममता बनर्जी को उनकी ही करीबी ने बड़ा झटका दिया है। बारासात से सांसद काकोली घोष दस्तीकार ने बुधवार को टीएमसी में सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है।

काकोली घोष ने टीएमसी संगठन में सभी पदों से अपना इस्तीफा पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुब्रत बख्शी को भेजा है। काकोली घोष ने सुब्रत बख्शी को लेटर लिखा, “पार्टी संगठन में सभी पद छोड़ रही हूं, हालांकि काकोली घोष ने अभी टीएमसी की सदस्यता से इस्तीफा नहीं दिया है। यानी वो टीएमसी सांसद बनी हुई हैं।

बीते तीन दिनों में ये ममता बनर्जी के लिए चौथा झटका है। पहले सौ से ज्यादा पार्षदों का सामूहिक इस्तीफा हुआ। फिर काकोली घोष दस्तीदार ने जिला अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया। इसके बाद वह दो विधायकों के साथ बीजेपी सरकार की बैठक में शामिल हो गईं। पूरे घटनाक्रम को लेकर कई बड़े सवाल खड़े हो रहे हैं।

यह भी पढ़ें- चुनाव के बाद ममता बनर्जी ने जनता व कार्यकर्ताओं का जताया आभार, कहा दमन सहते हुए भी वोट डालने को कतारों में डटे रहे

काकोली घोष दस्तीदार बंगाल के बारासात संसदीय क्षेत्र से तृणमूल कांग्रेस की सांसद हैं। वह चार बार से लगातार इसी लोकसभा सीट का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। हालिया राजनीतिक घटनाक्रम में टीएमसी के भीतर जारी अंदरूनी कलह के कारण उन्होंने मई 2026 में बारासात के संगठनात्मक जिला अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था।

यह भी पढ़ें- पश्चिम बंगाल में राज्यपाल ने भंग की विधानसभा, ममता बनर्जी अब मुख्यमंत्री नहीं