आरयू वेब टीम। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने सीबीएसई के ‘ऑन-स्क्रीन मार्किंग’ (ओएसएम) सिस्टम और रिजल्ट में कथित गड़बड़ियों को लेकर 12वीं कक्षा के छात्रों से मुलाकात की। राहुल गांधी ने इस मुलाकात में सीबीएसई छात्र वेदांत भी नजर आए। जहां वेदांत ने राहुल गांधी से कहा कि मेरे को पाकिस्तान एजेंट तक बोला गया। इस पर कांग्रेस नेता ने कहा वे एक उज्ज्वल और सुरक्षित भविष्य के हकदार हैं। हम सुनिश्चित करेंगे कि उन्हें यह मिले”।
वहीं वीडियो शेयर कर राहुल गांधी ने कहा कि, “मेरे साथी देशद्रोही सोरोस एजेंट्स” के साथ बातचीत। वेदांत और उसके दोस्त प्रतिभाशाली, बहादुर युवा भारतीय हैं, जिन्होंने सीबीएसई और मोदी सरकार से आसान सवाल पूछे, लेकिन जवाब के बजाय उन्हें अपमान मिला। वे एक उज्ज्वल और सुरक्षित भविष्य के हकदार हैं। हम सुनिश्चित करेंगे कि उन्हें यह मिले”।
दरअसल वीडियो में 12वीं के छात्र वेदांत ने कहा, “जब मैं शीट देखता हूं, फिजिक्स की, तो उसका एग्जाम मेरा बहुत अच्छा जाता है। उसमें मेरे अच्छे नंबर आएंगे, लेकिन नंबर नहीं आए, तो उसके बाद हमारे पास ऑप्शन था कि अगर आपके नंबर कम आते हैं, तो फोटो कॉपी के लिए अप्लाई कर सकते हैं… उसकी कॉपी जब मैं खोलता हूं, तो उसमें मेरी हैंडराइटिंग नहीं थी। मैंने देखा की ये मेरी शीट नहीं थी। तो अपनी ये दिक्कत एक्स पर लेकर आए। लोगों का साथ मिला कि ये तो एकदम हटके केस हो रहा है”।
इस दौरान एक अन्य छात्र ने कहा कि हमें डीप स्टेट एजेंट्स कहा गया। इसपर हंसते हुए राहुल गांधी ने सरकार पर तंज कसते हुए कहा “17 साल के डीप स्टेट एजेंट्स…, भईया आतंकी के चेहरे तो दिखाओ”। साथ ही राहुल गांधी ने कहा कि बीच में सोरोस आ गया, पाकिस्तान भी आ गया, हर कोई आ गया। ये तो पागलपन है। तुम लोगों ने कुछ किया भी नहीं। तुम छात्र हो और सिर्फ अपनी उत्तर पुस्तिका मांग रहे हो, फिर भी तुम्हें देशद्रोही कहा जा रहा है। समस्या को समझने और उसे दूर करने के बजाय छात्रों को देशद्रोही बताया जा रहा है।
यह भी पढ़ें- CBSE गड़बड़ी पर प्रधानमंत्री की चुप्पी पर बोले राहुल, नरेंद्र मोदी को सिर्फ अपनी सरकार की चिंता, बच्चों के भविष्य की नहीं
बता दें कि वेदांत श्रीवास्तव ने इस साल सीबीएसई की 12वीं की बोर्ड परीक्षा दी थी। वेदांत के फिजिक्स के पेपर में कम अंक आए थे। ऐसे में वेदांत ने आंसर शीट की कॉपी के लिए आवदेन किया था, लेकिन जो आंसर शीट उन्हें भेजी गई वो किसी अन्य छात्र की थी। वेदांत ने इस मामले को सोशल मीडिया पर उठाया। बाद में उनकी ट्रोलिंग की गई और पाकिस्तानी तक कहा गया, हालांकि सीबीएसई ने वेदांत को अब सही आंसर शीट दे दी है।


















